"अनन्या पांडे Hot, सारा अली खान Hot", रियान पराग की वायरल सर्च हिस्ट्री से मचा बवाल

"अनन्या पांडे Hot, सारा अली खान Hot", रियान पराग की वायरल सर्च हिस्ट्री से मचा बवाल

रियान पराग का 2024 IPL बहुत ही शानदार गुजरा है। उन्होंने IPL 2024 के 15 मैचों की 14 पारियों में 573 रन बनाकर IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे। राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने का एक बड़ा कारण रियान पराग हैं। 

हालांकि इस समय IPL खत्म हो चुका है और रियान पराग फिर चर्चा में आ गए हैं। लेकिन इस बार चर्चा का कारण उनके मैदान पर प्रदर्शन नही बल्कि यूट्यूब हिस्ट्री है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

राजस्थान रॉयल्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज रियान पराग हाल ही में उस समय विवाद में फंस गए, जब उनकी यूट्यूब हिस्ट्री के स्क्रीनशॉट ऑनलाइन लीक हो गए, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्रियों अनन्या पांडे और सारा अली खान के लिए सर्च शामिलथे ।

 

IPL 2024 सीजन में RR के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले रियान पराग, SRH के खिलाफ नॉकआउट क्वालीफायर 2 गेम में अपनी टीम के लिए खेलने में विफल रहे और परिणामस्वरूप RR खिताब जीतने के प्रमुख दावेदारों में से एक होने के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

रियान पराग मुश्किल में?

इस बीच रियान पराग ने यूट्यूब पर अपने गेमिंग सेशन की लाइव स्ट्रीम फिर से शुरू की, जो एक विवादास्पद स्ट्रीम बन गई। दरअसल रियान पराग का एक उनके नाम से एक यूट्यूब चैनल है। जिस पर उनके 59 हजार के करीब सब्सक्राइबर हैं। 

स्ट्रीम शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद पराग अपनी स्ट्रीम पर म्यूजिक बजाने के लिए कुछ कॉपीराइट फ्री म्यूजिक की तलाश कर रहे थे और तभी उनकी नज़र मुफ़्त वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यानी YouTube पर पड़ी।

अनन्या पांडे और सारा अली खान को HOT से किया सर्च

हालाँकि, रियाल पराग अपनी सर्च स्क्रीन को छिपाना भूल गए और इससे उनकी YouTube हिस्ट्री लीक हो गई। हिस्ट्री में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और सारा अली खान का नाम था। जिसमे लिखा था “Sara Ali Khan Hot “ और “Ananya Pandey Hot” ।

Riyan Parag controversial youtube history news

फैस भड़क रहे हैं

स्ट्रीम के स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं और फैंस रियान की सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर उन पर निशाना साध रहे हैं।

गौरतलब है कि पराग विवादों से भी अछूते नहीं हैं। इससे पहले आईपीएल में भी उन्हें मैदान पर अजीबोगरीब हरकतों और घमंडी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए लगातार निशाना बनायाग या था।