IPL की यह टीम कभी भी पॉइंट्स टेबल में नहीं रही है सबसे नीचे | IPLपॉइंट्स टेबल में सबसे ज्यादा बार आखिरी और पहले नम्बर पर रहने वाली टीमें

Most times Finishing at Last in IPL points table | Most times Finishing at 1st in IPL points table

Most times Finishing at Last in IPL points table | Most times Finishing at 1st in IPL points table

आईपीएल 2022 अब समाप्ति की ओर है। पॉइंट्स टेबल में साफ हो चुका है कि कौन सी टीम टॉप पर रहने वाली है और कौन सी टीम सबसे नीचे रहने वाली है। वहीँ IPL 2022 में कभी टॉप पर रहा करती थी इस बार वह पॉइंट्स टेबल में फिसड्डी साबित हुई हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की। 

IPL 2022 में 5 बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस 10वें नम्बर पर हैं वहीँ 4 बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग 9 वे नम्बर पर हैं। इस बार का टाटा IPL 2022 में टॉपर्स नीचे हैं जबकि जो नई टीमें इस बार आईपीएल में शामिल की गयी हैं वे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। 

आइये आज जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में ऐसी कौन सी टीम है जो सबसे ज्यादा बार पॉइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी साबित हुई है। 

पॉइंट्स टेबल में सबसे ज्यादा दिल्ली रही है फिसड्डी 
 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिल्ली की आईपीएल टीम का आता है। दिल्ली के नाम आईपीएल में सबसे आखिर में रहने का यह अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ा हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली आईपीएल इतिहास में कुल 4 बार पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिर में रह चुकी हैं। वहीँ दिल्ली उन 2 परमानेंट आईपीएल टीमों में से एक हैं जो कभी भी आईपीएल ट्राफी नहीं जीत पायी है। 


हालांकि पिछले 4 सीजन दिल्ली के लिए काफी अच्छे रहे है। 

यह भी पढ़ें: 

IPL इतिहास में केवल 5 बल्लेबाज ही हुए हैं 99 रन आउट, 4 बल्लेबाज हैं भारतीय


पंजाब की आईपीएल टीम रही है दूसरे नम्बर पर पॉइंट्स टेबल में रही है सबसे फिसड्डी 

दिल्ली के अलावा पंजाब ने भी आईपीएल का खिताब अभी तक नहीं जीता है। वहीँ पंजाब आईपीएल इतिहास में पॉइंट्स टेबल के सबसे आखिर में 3 बार रह चुकी है। अक्सर दिल्ली और पंजाब को आईपीएल में सबसे ज्यादा फिसड्डी टीम माना जाता रहा है और वे अपने पॉइंट्स टेबल के रिकॉर्ड से इस बात की पुष्टि भी करते हैं। 
 

वहीँ आरसीबी की टीम आईपीएल इतिहास के पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिर में रहने की लिस्ट में तीसरे नम्बर पर आती है। आरसीबी आईपीएल में 2 बार पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिर में रह चुकी है।

वहीँ केकेआर, पुणे वारियर्स, राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, और मुंबई इंडियंस 1 -1 बार आईपीएल इतिहास के पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिर में रह चुकी हैं। 


वहीँ चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसी टीम है जो अभी तक आईपीएल के 15 सीजन में एक बार भी पॉइंट्स टेबल में आखिर में नहीं रही है। 


पॉइंट्स टेबल में सबसे ज्यादा बार नम्बर 1 पर रहने वाली आईपीएल टीमें (Most times Finishing at 1st in IPL points table)

इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस का सबसे पहले नाम आता है। मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल पॉइंट्स टेबल में नम्बर 1 रह चुकी हैं। वहीँ दिल्ली कैपिटल्स 3 बार और सीएसके 2 बार नम्बर 1 पर रह चुकी हैं।