इंडियन प्रीमियर लीग हमेशा से ही धमाकेदार बल्लेबाज़ी और छक्कों की बरसात के लिए जाना जाता है। 2022 से लेकर अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ बल्लेबाज़ों ने मैदान पर गगनचुंबी छक्कों की ऐसी बौछार की है कि दर्शकों को देखने में काफी उत्साहित करता है
आइए एक नजर डालते हैं उन टॉप 5 खिलाड़ियों पर जिन्होंने IPL 2022 से सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
1⃣ निकोलस पूरन – 117 छक्के (903 गेंदें)
वेस्ट इंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने आईपीएल में अपनी छाप बेहद आक्रामक अंदाज़ में छोड़ी है। मात्र 903 गेंदों में 117 छक्के लगाकर वह इस सूची में शीर्ष पर हैं। उनकी स्ट्राइक रेट और छक्के मारने की क्षमता उन्हें एक ‘फिनिशर’ के रूप में बेहद खतरनाक बनाती है। इस सीज़न उन्होंने लखनऊ के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किए है।
2⃣. शिवम दुबे – 96 छक्के (923 गेंदें)
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपनी बड़ी हिटिंग के दम पर आईपीएल में खास पहचान बनाई है। 96 छक्कों के साथ वह दूसरे स्थान पर हैं। दुबे ने खासकर स्पिनरों के खिलाफ अपनी ताकत दिखाई है शिवम् दुबे मिडिल ऑर्डर में काफी अच्छी बैटिंग करते हैं।
3⃣. जोस बटलर – 93 छक्के (1421 गेंदें)
इंग्लैंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर अपनी तकनीकी क्षमता और पावर हिटिंग का बेहतरीन मिश्रण रखते हैं। उन्होंने अब तक 1421 गेंदों में 93 छक्के लगाए हैं। उनका क्लीन स्ट्राइकिंग स्टाइल उन्हें किसी भी गेंदबाज़ के लिए खतरनाक बनाता है।
4⃣. सूर्यकुमार यादव – 88 छक्के (1047 गेंदें)
‘Mr. 360’ के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव का बल्लेबाज़ी बेहतरीन अंदाज़ से अलग है। उन्होंने 1047 गेंदों में 88 छक्के लगाकर यह दिखाया है वह हर दिशा में बेहतरीन शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं।
5⃣. संजू सैमसन – 85 छक्के (1066 गेंदें)
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। 1066 गेंदों में 85 छक्कों के साथ उन्होंने दिखाया है कि वे बड़े शॉट खेलने में किसी से कम नहीं। उनकी टाइमिंग और आत्मविश्वास उन्हें आईपीएल का भरोसेमंद बल्लेबाज़ बनाते हैं। कई सालों से वह राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।