भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। इस स्क्वॉड में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं होना सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनने के बावजूद उन्हें इस सीरीज़ के लिए नहीं चुना गया।
वहीं चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए वैभव सूर्यवंशी समेत कई नए चेहरों को मौका दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि यह युवा टीम जिम्बाब्वे दौरे पर कैसा प्रदर्शन करती है?
जिम्बाब्वे T20I सीरीज़ के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान),वैभव सूर्यवंशी,अभिषेक शर्मा,तिलक वर्मा (उपकप्तान),ईशान किशन (विकेटकीपर),शिवम दुबे,सूर्यांश शेडगे,रिंकू सिंह,हर्ष दुबे,वरुण चक्रवर्ती,प्रिंस यादव,यश ठाकुर,अशोक शर्मा,मयंक यादव,प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
संजू सैमसन को नहीं मिली जगह
इस टीम में सबसे बड़ा फैसला संजू सैमसन को बाहर रखना रहा। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टीम के लिए अहम योगदान दिया और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार खेल दिखाने के कारण उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। इसके बावजूद जिम्बाब्वे दौरे की टी20 टीम में उनका नाम शामिल नहीं किया गया।
सिर्फ तीन खराब मैच पड़े भारी?
अगर संजू सैमसन के पिछले 3 अंतर्राष्ट्रीय मैचों को देख जाए तो उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। IPL के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलने उतरे संजू सैमसन ने पहले मैच 4 गेंद में 5 रन बनाए। दूसरे मैच में गोल्डन डक (0 रन) पर आउट हुए। फिर इंग्लैंड सीरीज के पहले मैच में 7 गेंद में 1 रन पर आउट हो गए। जिससे दूसरे मैच में टीम से बाहर कर दिए,और अब आने वाले सीरीज से ही बाहर कर दिए गए।
युवा खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं का भरोसा
BCCI के चयनकर्ताओं ने इस बार युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव और अशोक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। वहीं मयंक यादव की वापसी भी टीम के लिए बड़ी खबर है। यह सीरीज़ इन खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का शानदार मौका होगी।
क्या संजू की होगी वापसी?
संजू सैमसन का बाहर होना देखा जाए तो चौंकाने वाला फैसला है। हालांकि भारतीय टीम में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है और चयनकर्ता भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए खिलाड़ियों को अवसर देना चाहते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाली सीरीज़ में युवा खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या संजू सैमसन जल्द ही भारतीय टी20 टीम में वापसी कर पाते हैं।




