भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे महान खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने अपने अपने समय पर अनेको उपलब्धियां हासिल कीं। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट को बहुत ऊपर तक ले गए। लेकिन इन सभी खिलाड़ियों के बीच एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे सिर्फ राहुल द्रविड़ ही हासिल कर पाए हैं।
आइए इन आंकड़ों को एक-एक करके समझते हैं।
1. विराट कोहली 10,000 टेस्ट रन तक नहीं पहुंच सके
विराट कोहली वर्तमान क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं और लंबे समय तक टीम की कप्तानी भी की। लेकिन विराट ने अपने करियर में 10000 टेस्ट रन नहीं बना सके।
दूसरी ओर राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 13,288 रन बनाए, जो उन्हें भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक है। इन्होंने टेस्ट करियर 36 टेस्ट शतक भी लगाए हैं।
2. रोहित शर्मा 100 टेस्ट मैच नहीं खेल सके
रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर को 7 मई 2025 को अलविदा कहा था वह अपने करियर में 100 टेस्ट मैच खेलने का मुकाम हासिल नहीं कर सके।
वहीं राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट मैच खेले। भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किए।
3. सचिन तेंदुलकर भी लॉर्ड्स में टेस्ट शतक नहीं बना पाए
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने दुनिया के लगभग हर बड़े मैदान पर शतक बनाए, लेकिन इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर उनके बल्ले से कभी टेस्ट शतक नहीं निकला।
वहीं राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शतक भी लगाया है। राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में " द वॉल " के नाम से जाने जाते थे।
4. वीरेंद्र सहवाग 10,000 वनडे रन नहीं बना सके
वीरेंद्र सहवाग दुनिया के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन 10,000 वनडे रन का आंकड़ा नहीं छू सके।
राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 10,889 रन बनाए और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल रहे।
राहुल द्रविड़ बने इस अनोखे क्लब के इकलौते भारतीय
अगर इन चारों उपलब्धियों को एक साथ देखा जाए तो राहुल द्रविड़ भारत के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने:
✦10,000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए।
✦100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले।
✦लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाया।
✦10,000 से ज्यादा वनडे रन बनाए।
दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे महान खिलाड़ी भी इन चारों उपलब्धियों को एक साथ हासिल नहीं कर सके।
राहुल द्रविड़ को "द वॉल" यूं ही नहीं कहा जाता। उनका करियर सिर्फ बड़े आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने हर परिस्थिति में टीम इंडिया के लिए योगदान दिया। 10,000 टेस्ट रन, 10,000 वनडे रन, 100 से अधिक टेस्ट मैच और लॉर्ड्स में टेस्ट शतक, सब खिलाड़ियों से थोड़ा अलग बनाता है।



.jpg)

.jpg)