IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज, पूरी लिस्ट देखें

आईपीएल के 19 सीजन में कई दिग्गज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका और सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। जानिए 2008 से 2026 तक हर सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की पूरी कहानी और डेल स्टेन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में।

IPL में जहां बल्लेबाज चौकों-छक्कों से सिर्फ करते हैं वहीं कई गेंदबाज ऐसे भी होते हैं, जो चौके छक्के छोड़ो सिंगल भी न देकर गेंद डॉट करते हैं। टी20 में किसी भी गेंदबाज के लिए बल्लेबाज के सामने बॉल डॉट करने को बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

आईपीएल के 19 सीज़नों में कई दिग्गज गेंदबाज़ों ने सबसे ज़्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस सूची में तेज़ गेंदबाज़ों से लेकर स्पिनरों तक सबसे ज्यादा डॉट बॉल कराने वाले गेंदबाजों के बारे जानेंगे।

2008 में शेन वॉटसन ने की शुरुआत

आईपीएल के पहले सीज़न 2008 में राजस्थान रॉयल्स के शेन वॉटसन ने 158 डॉट बॉल फेंककर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उसी सीज़न राजस्थान ने खिताब भी जीता था।

R.P सिंह ने 2009 में डेक्कन चार्जेस के लिए खेलते हुए,उस सीजन के सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज थे। इन्होंने 172 डॉट बॉल डालीं थी। जो 2009 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज प्रवीण कुमार बने थे।

डेल स्टेन और मलिंगा का स्वर्णिम दौर

दक्षिण अफ्रीका के महान तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने 2010 में RCB के लिए खेलते हुए 164 गेंद डॉट कराई थी। और 2013 में सबसे ज़्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। 2013 में उन्होंने 211 डॉट बॉल फेंकी, जो आज भी एक सीज़न में सबसे ज़्यादा डॉट बॉल का रिकॉर्ड है।

वहीं लसिथ मलिंगा ने 2011 में 183 डॉट बॉल फेंककर पूरे सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज बने थे।। उनकी यॉर्कर गेंदबाज़ी उस दौर में बल्लेबाज़ों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी।

भारतीय गेंदबाज़ों का बढ़ता दबदबा

समय के साथ भारतीय गेंदबाज़ों ने भी इस सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज़ों ने अलग-अलग सीज़नों में सबसे ज़्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड बनाया।

2012 में प्रवीण कुमार ने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा डॉट डाली थी,पंजाब के लिए खेलते हुए 168 गेंद डॉट कराई थी। 2014 में अक्षर पटेल ने पंजाब के 168 डॉट बॉल डाली थी। 2015 में आशीष नेहरा ने CSK के लिए खेलते हुए 170 डॉट बॉल डालीं थी।

भुवनेश्वर कुमार ने 2016 के IPL में सबसे ज्यादा 156 डॉट बॉल डालकर हैदराबाद को IPL ट्रॉफी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। और इसी साल भुवनेश्वर ने पर्पल कैप भी जीती थी।

2017 में सुनील नारायण ने कोलकाता के लिए खेलते हुए 133 बॉल डॉट करके पूरे सीजन सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज थे।

2018 में राशिद खान ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए 167 गेंद डॉट फेंकी थी। जो उस सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज थे।

दीपक चाहर ने 2019 में 190 डॉट बॉल फेंकी, जसप्रीत बुमराह ने दो सीजन 2020,2024 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज थे,जिन्होंने दोनों सीजन में क्रमशः 175,149 बॉल डॉट फेंकी थी।

आवेश खान ने 2021 में लखनऊ के लिए 156 डॉट बॉल फेंके थे। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2022 में 200 डॉट बॉल का आंकड़ा छुआ। मोहम्मद शमी ने 2023 में 193 डॉट बॉल फेंककर अपनी शानदार लाइन-लेंथ का प्रदर्शन किया।

मोहम्मद सिराज ने लगातार दो सीज़न में बनाया रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने 2025 और 2026 दोनों सीज़नों में सबसे ज़्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 2025 में उन्होंने 151 डॉट बॉल डाली थीं, जबकि 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 172 तक पहुंच गया,और इसी के साथ लगातार दो सीजनों में सबसे ज्यादा डॉट बॉल कराने का रिकॉर्ड भी सिराज के नाम हो गया है।