टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर लगातार रन बनाना आसान नहीं होता। यहाँ हर मैच दबाव से भरा होता है, हर गेंद करियर तय कर सकती है। लेकिन सोचिए—एक ऐसा बल्लेबाज़ जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाए, सबसे बेहतरीन औसत से खेले, लक्ष्य का पीछा करते हुए बार-बार टीम को जीत दिलाए और सेमीफाइनल जैसे मुकाबलों में भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ दे।
आज हम ऐसे ही एक अद्भुत बल्लेबाज़ के बारे में जानेंगे, जिसने टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर दिया और साबित कर दिया कि बड़े खिलाड़ी बड़े मौके के लिए होते हैं।
रिकॉर्ड ब्रेकर विराट कोहली -
1. विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा (1292) बनाने वाले खिलाड़ी है।
2. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा (58.72) एवरेज के साथ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी है।
3. विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी है,जिन्होंने 15 बार 50+ का स्कोर किया है।
4. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी है विराट कोहली,जिन्होंने 8 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।
5. टी20 वर्ल्ड कप में एक बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतना मुश्किल होता है,बल्लेबाज के लिए,लेकिन विराट कोहली 2 बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी है।
6. किसी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोर करने वाले बल्लेबाज है, विराट कोहली,जिन्होंने 14 बार अपने टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं।
7. किसी खिलाड़ी द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर करने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है। जिन्होंने 7 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 50+ का स्कोर किया है।
8. लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा एवरेज भी विराट कोहली के पास ही है जिन्होंने (135.50) के साथ रन बनाए है लक्ष्य का पीछा करते समय।

9. टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 1292 रन जिनमें से उन्होंने 960 रन जीते हुए मैच बनाए है।
10. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा 372 रन बनाए है।
11. सेमीफाइनल मुकाबलों में विराट कोहली का सबसे बेस्ट एवरेज है जो 93.25 औसत से सेमीफाइनल में रन बनाए है।
12. सेमीफाइनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा (5) बार 50+ का स्कोर किया है।
13. सेमीफाइनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा (31) चौके लगाए हैं।
14. विराट कोहली ने सेमीफाइनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा (11) छक्के लगाने वाले खिलाड़ी है।
15. विराट कोहली एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन (312 ) पाकिस्तान के खिलाफ बनाने वाले खिलाड़ी है। और एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा (3)प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी भी विराट कोहली ही हैं,जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ ही टी20 वर्ल्ड कप में जीता है।
16. एक टूर्नामेंट में सबसे रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के ही नाम है,जिन्होंने 2014 टूर्नामेंट में 319 रन बनाए थे जो आज तक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
17. एक टूर्नामेंट में सबसे बेस्ट बैटिंग एवरेज (136.5)के साथ बैटिंग करने वाले खिलाड़ी है, विराट कोहली।
18. टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान थे।
19. एक से अधिक टूर्नामेंट में 100+ के साथ बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली पहले बल्लेबाज है जिन्होंने 2014 और 2016 में 100+ बैटिंग एवरेज के साथ बैटिंग की थी।
20. विराट कोहली नॉकआउट मैच में 80+ रन बनाने और विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी है।





