शुभमन गिल ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने न केवल अपने करियर का दोहरा शतक जड़ा बल्कि एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी 269 रनों की पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। और इतिहास में हमेशा याद किया जायेगा उनकी इस एतिहासिक पारी को,
आइए जानते हैं कि इस अद्वितीय पारी ने किन-किन मोर्चों पर इतिहास रचा।
1. इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान
शुभमन गिल इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले कई दिग्गजों ने इंग्लैंड की जमीन पर शतक लगाए लेकिन किसी भारतीय कप्तान ने यह करिश्मा नहीं किया था। शुभमन ने यह रिकॉर्ड एक दबाव भरे मुकाबले में हासिल किया जो उनकी तकनीक, धैर्य और नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।
2. SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान
SENA (South Africa, England, New Zealand, Australia) देशों में टेस्ट क्रिकेट खेलना हमेशा से एशियाई बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। लेकिन शुभमन गिल ने इस चुनौती को अवसर में बदला और SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए।
3. SENA में भारतीय द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर
गिल का 269 का स्कोर SENA देशों में किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने सिडनी में 241* रन बनाए थे।
SENA में शीर्ष भारतीय स्कोरर:
269 - शुभमन गिल, बर्मिंघम*
241* - सचिन तेंदुलकर, सिडनी
233 - राहुल द्रविड़, एडिलेड
221 - सुनील गावस्कर, ओवल
217 - राहुल द्रविड़, ओवल
206 - रवि शास्त्री, सिडनी
195 - वीरेंद्र सहवाग, मेलबर्न
193 - सचिन तेंदुलकर, लीड्स
4. इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर
शुभमन का 269 न केवल कप्तानी पारी थी बल्कि इंग्लैंड की धरती पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस सूची में सचिन गावस्कर और द्रविड़ जैसे दिग्गज पीछे रह गए हैं।
5. किसी भारतीय टेस्ट कप्तान द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर
इस शानदार पारी के साथ शुभमन गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कोहली ने 2019 में 254* रन बनाए थे लेकिन अब गिल का 269 रन भारतीय कप्तान द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है।
इतिहास में पहली बार...
भारत ने 1932 में SENA देशों में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। 90+ वर्षों की इस लंबी यात्रा में यह पहली बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में 250+ का स्कोर बनाया है। शुभमन गिल ने यह करिश्मा कर दिखाया है, और वह भी बतौर कप्तान।