अंडर-19 क्रिकेट हमेशा से भविष्य के सितारों की झलक दिखाता रहा है। इस टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ियों ने ऐसे कारनामे किए हैं, जो उन्हें रिकॉर्ड बुक में खास जगह दिलाते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एक युवा बल्लेबाज़ ने सबसे तेज़ शतक लगाकर इतिहास रच दिया। आइए जानते हैं U19 विश्व कप में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
1. विल मालाज्चुक (ऑस्ट्रेलिया) – 51 गेंदों में शतक

ऑस्ट्रेलिया के विल मालाज्चुक 18 साल के युवा ने वह करके दिखाया है जो सदियों से कोई न कर सका। इस युवा बल्लेबाज ने मात्र 18 साल की उम्र में U19 विश्व कप में सबसे तेज 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जापान के खिलाफ उनकी इस पारी ने रिकॉर्ड बुक में अपना दर्ज कर दिया।
2. कासिम अकरम (पाकिस्तान) – 63 गेंदों में शतक

इससे पहले पाकिस्तान के कासिम अकरम 63 गेंद ने U19 विश्वकप शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। कासिम अकरम ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में 63 गेंद में शतक लगाया था। उस मैच में कासिम अकरम ने 80 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाने के साथ ही पाकिस्तान के लिए 5 विकेट भी लिए। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। अकरम ने अपने 135 रनों की पारी में 13 चौके और 6 छक्के जड़े थे।
3. राज बावा (भारत) – 69 गेंदों में शतक

भारतीय बल्लेबाज राज बावा ने 2022 U19 विश्व कप में युगांडा के खिलाफ 69 गेंद में शतक लगाया था। इस मैच राज बावा ने 108 गेंद में 162 रन नाबाद बनाए थे। जिसमें 14 चौके 8 छक्के शामिल थे।
इसी मैच में Angkrish Raghuvanshi ने भी 144 रन की शतकीय पारी खेली थी जिसके मदद से भारत ने इस मैच में 50 ओवर में 405 रन बनाए थे। भारत ने इस मैच को 326 रनों से जीत लिया था।
4. विरान चामुदिता (श्रीलंका) – 75 गेंदों में शतक

श्रीलंका के 17 वर्षीय विरान चामुदिता ने जापान के खिलाफ 75 गेंद में शतक लगाया था। इस मैच में विरान ने 143 गेंद में 192 रनों की विस्फोटक पारी खेली,जिसमें 26 चौके और 1 शामिल था।
5. जॉर्ज वैन हीर्डन (दक्षिण अफ्रीका) – 89 गेंदों में शतक

George van heerden ने आयरलैंड के खिलाफ 89 गेंद में शतक जड़ा था। इन्होंने इस पारी 93 गेंद में 111 रन बनाए थे।
U19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
 (1).png)





