टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाज के लिए विकेट लेना बेहद अहम होता है उसका हर एक विकेट की कीमत होती है। हालांकि हर मैच में विकेट मिलना संभव नहीं होता, लेकिन कुछ भारतीय गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। आइए जानते हैं भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में -
1. 33 –जसप्रीत बुमराह
भारतीय यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 22 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले हैं,जिसमें गेंदबाजी करते हुए 5.42 की इकोनॉमी रेट से 33 विकेट निकले हैं।
2. 32 – रवि अश्विन
भारतीय स्पिनर रवि अश्विन ने भारत के लिए 24 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले थे,जिसमें 6.49 की इकोनॉमी रेट से 32 विकेट लिए थे।
3. 32 – अर्शदीप सिंह
शुरुआती ओवरों में शानदार गेंदबाजी करने वाले अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए 18 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलते हुए 7.42 की इकोनॉमी रेट से 32 विकेट लिए हैं।
4. 29 – हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या बैटिंग ऑलराउंडर में शानदार प्रदर्शन करते ही है, साथ में गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए 26 मैचों में 29 विकेट लेकर इस लिस्ट में शामिल हैं।
5. 22 – रवींद्र जडेजा
भारत के बेस्ट फील्डिंग ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने भी भारत के लिए 29 मैचों में 22 विकेट लिए हैं।
6. 18 – अक्षर पटेल
अक्षर पटेल भी भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में 18 विकेट हासिल किए हैं।




