छक्कों की बारिश जारी, IPL 2025 में श्रेयस अय्यर ने ठोके 31 छक्के — विराट कोहली के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने से बस कुछ कदम दूर

अय्यर की आंधी में उड़ते गेंदबाज़, विराट का रिकॉर्ड खतरे में!

आईपीएल की दुनिया सिर्फ गेंद और बल्ले की नहीं बल्कि जुनून ज़िम्मेदारी और ज़बरदस्त छक्कों की भी है। खासकर जब बात हो कप्तानों की वो खिलाड़ी जो टीम की कमान भी संभालते हैं और मैदान पर मिसाल भी पेश करते हैं।

2025 में श्रेयस अय्यर ने वो कर दिखाया जो हर कप्तान का सपना होता है: बल्ले से नेतृत्व। उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम की अगुआई की बल्कि बल्ले से 31 शानदार छक्के जड़कर खुद को आईपीएल इतिहास के टॉप कप्तानों की लिस्ट में शामिल कर लिया।

यह आंकड़ा उन्हें लाता है एक विशेष क्लब में, जिसमें जगह बनाना हर बल्लेबाज़ के बस की बात नहीं। पेश है वो गौरवशाली सूची:

एक आईपीएल सीज़न में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा छक्के

  खिलाड़ी          छक्के          सीज़न

    विराट कोहली    38           2016

    डेविड वॉर्नर       31            2016

  श्रेयस अय्यर     31           2025*

 एम.एस. धोनी    30          2018

के.एल. राहुल     30          2021

 के.एल. राहुल    30         2022

 

श्रेयस अय्यर: साइलेंट किलर से रिकॉर्ड ब्रेकर तक

श्रेयस अय्यर की बल्लेबाज़ी में एक खास ठहराव है न ज्यादा हल्ला न दिखावा बस क्लास और पावर का शानदार मिश्रण। 2025 के सीज़न में उन्होंने अपने बेहतरीन बल्लेबाजी से न सिर्फ रन बटोरे बल्कि मैदान के हर कोने में छक्कों की बारिश कर दी। जहां कई कप्तान नेतृत्व की ज़िम्मेदारी में दब जाते हैं वहीं अय्यर ने दिखाया कि असली लीडर वही होता है जो अगुवाई बल्ले से करता है।

छक्कों की कप्तानी में बदलती परिभाषा

पहले कप्तान संयम का प्रतीक माने जाते थे लंबे इनिंग्स टिके रहना और टीम को संभालना। लेकिन अब समय बदल चुका है। आज के कप्तान आक्रामकता और ज़िम्मेदारी दोनों को साथ लेकर चलते हैं।

कोहली के 2016 के ऐतिहासिक सीज़न ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया और अब अय्यर जैसे खिलाड़ी उसे आगे बढ़ा रहे हैं। IPL अब सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि लीडरशिप की नई परिभाषा बन चुका है।

क्या अय्यर तोड़ेंगे कोहली का रिकॉर्ड?

31 छक्कों के साथ अय्यर अब विराट कोहली के रिकॉर्ड से सिर्फ 7 कदम दूर हैं। अगर उनकी फॉर्म यूं ही जारी रही तो ये रिकॉर्ड अगले ही सीज़न में ध्वस्त हो सकता है।

 छक्के सिर्फ आंकड़े नहीं, कप्तानों का ऐलान हैं

जब एक कप्तान छक्का मारता है तो वो सिर्फ एक रन नहीं बनाता है वो संदेश देता हैं कि कप्तानी का भार उसकी कलाई पर नहीं उसके हौसले पर है।श्रेयस अय्यर की यह उपलब्धि IPL के इतिहास में सिर्फ एक आंकड़ा नहीं बल्कि एक प्रेरणा बन चुकी है।