8 मार्च, रविवार को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के मैच का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मैच से पहले हर किसी की अपनी-अपनी राय है,कुछ लोग भारत की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं तो कुछ न्यूजीलैंड को मजबूत बता रहे हैं। लेकिन अगर पिछले वर्ल्ड कप फाइनल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो एक दिलचस्प पैटर्न देखने को मिलता है।
दरअसल, जिस दिन फाइनल खेला गया, उसके हिसाब से भारत के नतीजे अलग-अलग रहे हैं। कई मौकों पर ऐसा देखने को मिला है कि रविवार के दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी है।
लेकिन अगर रिकॉर्ड्स देखा जाए तो रविवार का दिन भारत के लिए शुभ नहीं रहा है।
1983 फाइनल - शनिवार (जीता)
1983 में शनिवार के दिन कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 25 जून 1983 को लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर पहली बार यह ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया था।
2003 फाइनल - रविवार (हारा)
2003 में रविवार के दिन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
2007 फाइनल - सोमवार (जीता)
2007 में सोमवार के दिन खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात दी थीं।
2011 फाइनल - शनिवार (जीता)
2011 में शनिवार के दिन भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था।
2014 फाइनल - रविवार (हारा)
2014 में रविवार के दिन भारत और श्रीलंका के बीच खेले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका ने भारतीय टीम को हराया था।

2023 फाइनल - रविवार (हारा)
2023 में रविवार के दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था।

2024 फाइनल - शनिवार (जीता)
2024 में शनिवार के दिन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था।
इससे साफ है कि रविवार के दिन भारत के लिए शुभ नहीं है,आज तक भारत ने जिस टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला,उसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत और न्यूजीलैंड 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को ही पड़ रहा है,देखना दिलचस्प होगा क्या भारत इस अशुभ दिन को शुभ बना पाएगा की नहीं।





