रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। जहां भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी को तीसरी बार जीतने की कोशिश करेगी तो वहीं रोहित शर्मा की नजर पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज रहे शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी। आइए जानते हैं कि क्या है वह रिकॉर्ड जिसे रोहित इस चैंपियंस ट्रॉफी में तोड़ सकते हैं।
फॉर्म में वापस आएं हैं रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद खराब रहा था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ने के बाद वह वनडे टीम में फिर से रन बनाने में सफल रहे हैं। इस शतक से उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए बहुत जरूरी आत्मविश्वास मिला है।
रोहित तोड़ सकते हैं शाहिद आफरीदी का रिकॉर्ड
रोहित की नज़र पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज विश्व रिकॉर्ड पर है और अगर रोहित फॉर्म में रहते हैं तो वह इसे आसानी से हासिल कर सकते हैं। रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से महज 14 छक्के दूर हैं। उनके नाम पर अभी 338 छक्के हैं, जबकि अफरीदी के नाम पर वनडे क्रिजेट में 351 छक्के हैं। आफरीदी से वह मात्र 13 छक्के पीछे हैं।
जब रोहित शर्मा अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे, तो रोहित वनडे फॉर्मेट में 350 छक्के लगाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएँगे। वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:
1 - शाहिद अफ़रीदी: 398 मैचों में 351 छक्के
2 - रोहित शर्मा: 268 मैचों में 338 छक्के
3 - क्रिस गेल: 301 मैचों में 331 छक्के
4 - सनथ जयसूर्या: 445 मैचों में 270 छक्के
5 - एमएस धोनी: 350 मैचों में 229 छक्के
हाल ही इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई सीरीज में रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ कर वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आए।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को टूर्नामेंट के ग्रुप A में पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 19 फ़रवरी को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलेगा। इसके बाद 23 फ़रवरी को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मुकाबला होगा।
2 मार्च को भारतीय टीम अंतिम लीग मैच न्यूज़ीलैंड से खेलेगी। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे। अगर भारत से सेमीफ़ाइनल क्वालीफाई करता है तो पहला सेमीफाइनल भी दुबई में ही खेला जायेगा।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह,रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
नॉन ट्रेवलिंग विकल्प: यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे। ये खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर दुबई जाएंगे।