2007 से 2026 तक टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हमेशा क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में से एक होता है। इस मैच में जो खिलाड़ी सबसे बड़ा प्रदर्शन करता है उसे प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान दिया जाता है। इस लेख में 2007 से 2026 तक T20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सभी खिलाड़ियों और उनके शानदार प्रदर्शन के बारे में जानिए।

ICC Men's T20 World Cup ,T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है इस टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच वह पल होता है जहाँ दुनिया की नज़रें टिकी होती हैं। फ़ाइनल में जो खिलाड़ी सबसे बड़ा प्रदर्शन करता है, उसे “प्लेयर ऑफ द मैच” (P.O.M) का सम्मान मिलता है। यह सम्मान उन खिलाड़ियों को मिलता है जिन्होंने दबाव के सबसे बड़े टूर्नामेंट में अपनी टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।

T20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में कुछ खिलाड़ियों ने ऐसे प्रदर्शन किए जिन्हें क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं,जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है - 

2007 – Irfan Pathan (भारत)

पहले ही T20 वर्ल्ड कप के संस्करण के फ़ाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा। इस मैच में इरफ़ान पठान ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए और भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

2009 – Shahid Afridi (पाकिस्तान)

2009 के फ़ाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया। अफ़रीदी ने इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और 54 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने पाकिस्तान को खिताब दिलाया। इस जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

2010 – Craig Kieswetter (इंग्लैंड)

2010 के फ़ाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार T20 वर्ल्ड कप जीता। इस मैच में कीसवेटर ने 63 रनों की शानदार पारी खेली और इंग्लैंड की जीत की नींव रखी। फाइनल में शानदार पारी के लिए कीसवेटर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

2012 – Marlon Samuels (वेस्ट इंडीज)

2012 के फ़ाइनल में वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका को हराया। सैमुअल्स ने 78 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। उनकी पारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। जिससे वेस्टइंडीज को पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने में मुख्य भूमिका निभाई।

2014 – Kumar Sangakkara (श्रीलंका)

2014 में श्रीलंका ने भारत को हराकर अपना पहला T20 वर्ल्ड कप जीता। संगकारा ने 52 रनों की शांत और जिम्मेदार पारी खेली और टीम को जीत तक पहुँचाया।

2016 – Marlon Samuels (वेस्ट इंडीज)

2016 के फ़ाइनल में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया। सैमुअल्स ने 85* रनों की शानदार पारी खेलकर मैच को पूरी तरह बदल दिया। दिलचस्प बात यह है कि वे T20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में दो बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

2021 – Mitchell Marsh (ऑस्ट्रेलिया)

2021 के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को हराया। मार्श ने 77* रनों की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को पहला T20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।

2022 – Sam Curran (इंग्लैंड)

2022 के फ़ाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया। सैम करन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए और पाकिस्तान को बड़े स्कोर से रोक दिया।

2024 – Virat Kohli (भारत)

2024 के फ़ाइनल में विराट कोहली ने दबाव भरे मुकाबले में शानदार पारी खेली। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 59 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी। जो भारत के लिए जिताऊ भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान मिला।

2026 – Jasprit Bumrah (भारत)

2026 के फ़ाइनल में जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से मैच का रुख बदल दिया। अपने 4 ओवर के स्पेल में इन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट झटके थे। जो भारत को तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने में शानदार भूमिका निभाई।