टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 कप्तान

Top 5 Captains with Most Runs in T20 World Cup History

टी20 क्रिकेट में टीम द्वारा बनाई गई रणनीति अक्सर टीम के जीत में योगदान देती है। कप्तान अक्सर न केवल रणनीति के साथ बल्कि बल्ले से भी टीम की नैय्या पार लगाते हैं। आइए नज़र डालते हैं टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 कप्तान कौन कौन है:

1.बाबर आजम - 549 रन 

पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आज़म टी20 विश्व कप मैचों में 549 रन बनाकर इस सूची में टॉप पर हैं। अपने शानदार स्ट्रोकप्ले और निरंतरता के लिए जाने जाने वाले आज़म पाकिस्तान के टी200वर्ल्ड कप इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। हालांकि टी20 में कम स्ट्राइक रेट से खेलने के कारण बाबर आजम की काफी खिंचाई होती है। बाबर आजम ने पिछले तीन वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए या तो ओपनिंग की है या नंबर 3 पर खेले हैं लेकिन एक बार भी इस दौरान उन्होंने पॉवर प्ले में छक्का नही लगाया है। 

 

2. महेंद्र सिंह धोनी -529 रन 

टी20 विश्व में कप्तानों द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में धोनी का नाम दूसरे नंबर पर आता है। भारत के प्रतिष्ठित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर 529 रन बनाए हैं। अपने शांत स्वभाव और बेहतरीन फिनिशिंग के लिए मशहूर धोनी ने 2007 में पहले टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यह भी सभी जानते हैं कि उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप भी जिताया है। 

3. केन विलियमसन - 527 रन

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन लगातार अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं, फिर चाहे वर्ल्ड कप हो या कोई सीरीज। उन्होंने टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर 527 रन बनाए हैं। इस तरह से वह टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। 

4. महेला जयवर्धने - 360 रन 

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप मैचों में 360 रन बनाए। इस वजह से वह टी20 विश्व कप में कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी शैली और पारी को संभालने की क्षमता के साथ, जयवर्धने ने टी20 क्रिकेट में श्रीलंका की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

5. ग्रीम स्मिथ - 352 रन 

दक्षिण अफ़्रीका के ग्रीम स्मिथ ने टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान 352 रन बनाए। शीर्ष क्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाने वाले स्मिथ का योगदान प्रोटियाज़ के लिए महत्वपूर्ण रहा है। इसलिए वह कप्तान द्वारा टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में 5वें नंबर पर आते हैं।