कोहली और रोहित 100 जन्म लेंगे तो भी नहीं तोड़ पायेंगे शिवम् दुबे का यह रिकॉर्ड

unusual loss and tie match record related to shivam dube in Hindi

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें कुछ न कुछ अजीबो-गरीब रिकॉर्ड बनता रहता है। कुछ ऐसे रिकॉर्ड होते हैं जिनके बारे में जानकार काफी आश्चर्य होता है। आज हम एक ऐसे ही रोचक रिकॉर्ड के बारे में जानेंगे। यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिवम् दुबे से जुड़ा (unusual loss and tie match record related to shivam dube in Hindi) है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

टाई और शिवम् दुबे 


भारतीय ऑलराउंडर शिवम् दुबे के नाम एक रोचक रिकॉर्ड जुड़ा है। दरअसल उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में हार की तुलना में ज़्यादा टाई को देखा है। यह विचित्र जरूर है लेकिन सच है। 

दरअसल शिवम् दुबे ने अब तक 5 अगस्त 2024 तक कुल भारत के लिए 35 मैच खेले हैं लेकिन इन 35 मैचों में
भारत को सिर्फ 3 मैचों में हार मिली है। बाकी के 5 मैच टाई रहे। बाकी के 27 मैच भारत ने जीते हैं।

पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 2020 में खेलते हुए भारत का न्यूजीलैंड से 2 बार मैच टाई हुआ था। इसके बाद 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ, फिर श्रीलंका के खिलाफ 2 बार मैच टाई हुआ।   

क्रिकेट इतिहास में ऐसे 400 क्रिकेटर है जो कई बार टाई हुए मैचों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन सबमें दुबे का रिकॉर्ड बेमिसाल है। 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने केवल तीन बार हार का स्वाद चखा है। 

इसके विपरीत पाँच बार टाई हुए मुकाबलों में उनकी भागीदारी रही है। इस आंकड़ें पर विश्वास करना मुश्किल है लेकिन यह सच है। हाल ही में हुई टी20 सीरीज का आखिरी मैच टाई रहा। इसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच भी टाई रहा। 
 

चूँकि टी20 में मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला जाता लेकिन वनडे क्रिकेट में ऐसा नहीं होता है। 

विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शिवम् दुबे का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकते हैं। यह रिकॉर्ड ही ऐसा है। 


हालांकि लोग शिवम् दुबे के वनडे टीम में होने को लेकर भी निराश है। लोगों काकहना है कि शिवम दुबे टी 20 के खिलाड़ी हैं उनकी वनडे में जगह नहीं बनती है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि उनकी वजह से ही सीरीज का पहला वनडे मैच टाई हो पाया था।