टी20 वर्ल्ड कप में कई देश करने आए बराबरी,एक अकेला खिलाड़ी सब देशों पर भारी

T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट में India और Pakistan संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। वहीं Virat Kohli ने अकेले 5 अर्धशतक जड़कर साबित किया है कि वह बड़े मैचों के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।

T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 4 टीमें भारत,इंग्लैंड,साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है जो 4 मार्च को पहला नॉकआउट मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 

आज हम एक खिलाड़ी की नहीं,बल्कि हर देश की बात करेंगे। कि नॉकआउट मैच एक देश की तरफ से सबसे ज्यादा किस देश ने 50+ स्कोर किया है।

आइए नजर डालते हैं T20WC नॉकआउट इतिहास में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली टीमों पर।

 नॉकआउट में 50+ स्कोर (टीम के कुल अर्धशतक – मैचों की संख्या)

9 – India national cricket team (8 मैच)

9 – Pakistan national cricket team (9 मैच)

7 – England cricket team (8 मैच)

6 – Australia national cricket team (6 मैच)

6 – West Indies cricket team (6 मैच)

5 - virat kohli (6 मैच)

4 – Sri Lanka national cricket team (7 मैच)

3 – South Africa national cricket team (4 मैच)

3 – New Zealand national cricket team (5 मैच)

भारत और पाकिस्तान – बड़े मंच के खिलाड़ी

भारत और पाकिस्तान दोनों ने 9-9 अर्धशतक जमाए हैं। फर्क सिर्फ मैचों की संख्या का है—भारत ने 8 मैचों में और पाकिस्तान ने 9 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। यह दर्शाता है कि दोनों टीमें दबाव में भी बल्लेबाज़ी करना जानती है।

एक खिलाड़ी जो देशों पर पड़ा भारी 

लेकिन ऊपर की लिस्ट में आपने नोटिस किया होगा तो उसमें एक नाम देश का नहीं,बल्कि एक खिलाड़ी का है। जो हैं विराट कोहली, जहां हर देश के पूरे खिलाड़ी मिलकर भारतीय टीम से आगे नहीं हो पा रहे हैं। वहीं विराट अपने आपको दूसरे देशों से टक्कर दे रहे हैं।

Virat Kohli most half century in T20 World Cup knockout tournament

विराट कोहली ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के 6 नॉकआउट मुकाबले खेले हैं,जिसमें 5 बार 50+ स्कोर किए हैं। इससे यह तो साफ की विराट कोहली बड़े मैचों के एक बड़े खिलाड़ी हैं।

 विराट कोहली – टी20 ICC नॉकआउट मैच रिकॉर्ड

 मैच खेले: 6 नॉकआउट मैच (टी20 वर्ल्ड कप)

 कुल रन: 373 रन

 अर्धशतक (50+): 5 अर्धशतक

 सबसे उच्च स्कोर: 89* रन