टी20 क्रिकेट को अगर “स्पीड का खेल” कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां हर गेंद मायने रखती है और बल्लेबाज़ शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में जब कोई खिलाड़ी महज़ कुछ गेंदों में अर्धशतक जड़ देता है, तो वह पारी इतिहास में दर्ज हो जाती है।
आइए नज़र डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों पर:
12 गेंद – युवराज सिंह (इंग्लैंड के खिलाफ, 2007)
2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इसी पारी में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए थे। यह रिकॉर्ड आज भी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ फिफ्टी के रूप में कायम है।

17 गेंद – स्टीफन मायबर्ग (आयरलैंड के खिलाफ, 2014)
2014 में नीदरलैंड्स के स्टीफन मायबर्ग ने आयरलैंड के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक ठोककर सबको चौंका दिया। एसोसिएट टीम के खिलाड़ी द्वारा इतनी तेज़ पारी खेलना बेहद खास था।
17 गेंद – मार्कस स्टोइनिस (श्रीलंका के खिलाफ, 2022)
2022 में स्टोइनिस ने श्रीलंका के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए 17 गेंदों में पचासा जड़ा और ऑस्ट्रेलिया को शानदार जीत दिलाई।
18 गेंद – ग्लेन मैक्सवेल (पाकिस्तान के खिलाफ, 2014)
मैक्सवेल ने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जमाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा सबसे तेज पचासा जड़ा।
18 गेंद – केएल राहुल (स्कॉटलैंड के खिलाफ, 2021)
केएल राहुल ने 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। और यह भारत के लिए दूसरा सबसे तेज पचासा है।
18 गेंद – शोएब मलिक (स्कॉटलैंड के खिलाफ, 2021)
शोएब मलिक ने भी 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया और पाकिस्तान के लिए सबसे तेज फिफ्टी पूरी करने वाले खिलाड़ी बने।
19 गेंद – Shimron Hetmyer (जिम्बाब्वे के खिलाफ, 2026)
2026 में हेटमायर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाकर वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
19 गेंद – रोहित शर्मा (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2024)
रोहित शर्मा ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उस मैच में रोहित 92 रनों की पारी खेली थी। भारत की तरफ से कप्तान द्वारा बनाया गया वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर है।

19 गेंद – दासुन शनाका (ओमान के खिलाफ, 2026)
श्रीलंका के कप्तान शनाका ने 2026 में ओमान के खिलाफ 19 गेंदों में पचासा पूरा किया।
19 गेंद – एडेन मार्करम (न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2026)
मार्करम ने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाकर कप्तान द्वारा विस्फोटक पारी खेली।




.jpg)
