टी20 क्रिकेट में हर गेंद की अहमियत होती है। यह खेल छोटा, तेज़ और रोमांच से भरा होता है, और कई बार पारी आक्रामक होगी या सधी हुई यह पहले ओवर में ही दिख जाता है। पारी की पहली ही गेंद पर छक्का मारना न केवल बड़ी दिलेरी का काम होता है बल्कि यह बल्लेबाज के आत्मविश्वास को भी दर्शाता है। दुनिया में कुछ ही बल्लेबाज़ों ने पारी की पहली गेंद पर छक्का मारा है। भारत की तरफ से 4 बल्लेबाजों ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। आइये उन 4 बल्लेबाजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रोहित शर्मा
टी20 से सन्यास ले चुके रोहित शर्मा उन चार बल्लेबाजो में शुमार हैं जिन्होंने टी20 की पारी की पहली ही गेंद पर छक्का मारा है। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए पहला ओवर करने आये स्पिनर आदिल रशीद की गेंद को हवाई रास्ता दिखाया था।
रोहित का टी20आई में सर्वोच्च स्कोर 121 नॉट आउट है और उनके नाम कई शतक भी दर्ज हैं। पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने की उनकी क्षमता उनके आत्मविश्वास और निडर खेल को दिखाती है।
यशस्वी जायसवाल
युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल तेजी से भारत के सबसे आक्रामक ओपनर के रूप में पहचान बना रहे हैं। पारी की पहली गेंद को छक्का मारने की फेहरिस्त में उनका नाम भी शुमार है। उन्होंने जिम्बाम्वे के खिलाफ खेलते हुए सिकंदर राजा की पारी की पहली गेंद को छक्का मारा था।
संजू सैमसन
संजू सैमसन भी ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने टी20आई पारी की पहली गेंद को सीधे छक्के के लिए भेजा है। संजू सैमसन ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया है। सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की पारी की पहली गेंद को छके के लिए मारा है।
अभिषेक शर्मा
इस खास सूची में नया नाम है अभिषेक शर्मा। अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। एशिया कप 2025 के पहले मैच में यूनाइटेड अरब अमीरात के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने हैदर अली की पहली गेंद को छक्का मारकर पारी की पहली गेंद को छक्का मारने की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है।