क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक फॉर्मेट में जब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होती हैं, तो हर मुकाबला इतिहास रचने की ताकत रखता है। ICC Men's T20 World Cup में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
जहां एक ओर बल्लेबाजों ने तूफानी पारियां खेलकर स्कोरबोर्ड को रफ्तार दी है, वहीं दूसरी ओर गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन किया है
आज हम नजर डालेंगे टूर्नामेंट की अब तक की सबसे धमाकेदार बल्लेबाजी पारियों और सबसे घातक गेंदबाजी स्पेल्स पर—
टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्कोर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वोच्च स्कोर आयरलैंड के लॉर्कन tucker ने बनाया है। इन्होंने ओमान के खिलाफ 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इस मैच को आयरलैंड ने 96 रनों से जीता था।
दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के टीम सिफर्ट का सर्वोच्च स्कोर है, जिन्होंने UAE के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर एडन मारकरम इन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ46 गेंदों में 86 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
सबसे शानदार गेंदबाजी स्पेल
गेंदबाज़ी में अब तक का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन वेस्टइंडीज के Romario Shepherd ने किया है। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।

दूसरे नंबर पर यूनाइटेड अरब अमीरात के जुनैद सिद्दकी है जिन्होंने कनाडा के खिलाफ 4 ओवर में 35 रन देते हुए 5 विकेट झटके थे।
तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ Nathan Ellis हैं, जिन्होंने 4 ओवर में केवल 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट
रनों की बात करें तो न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट अब तक 3 मैचों में 167 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे आगे चल रहे हैं।
वहीं विकेटों की सूची में यूएई के Shadley van Schalkwyk शीर्ष पर हैं। उन्होंने 3 मुकाबलों में 11 विकेट लेकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया है।





