IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट इतिहास में कुछ ही विकेटकीपर ऐसे रहे हैं जिन्होंने ICC टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। जानिए धोनी, केएल राहुल और अन्य खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और यादगार पारियों के बारे में।

भारतीय क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका हमेशा खास रहती है। उसकी जिम्मेदारी सिर्फ विकेट के पीछे कैच पकड़ने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि बल्लेबाजी में मैच जिताने की भूमिका भी निभानी होती है।

ICC टूर्नामेंट के मुकाबलों में “Player of the Match (P.O.M)” अवार्ड जीतने वाले भारतीय विकेटकीपर बहुत कम है आज हम उन खिलाड़ियों की बात करेंगे जिन्होंने भारत के वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

 ICC टूर्नामेंट में P.O.M जीतने वाले भारतीय विकेटकीपर

1. Farokh Engineer – 1975 (विश्व कप) vs SA

 फारोख एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर हैं। वे विकेटकीपर-बल्लेबाज थे, आमतौर पर सलामी बल्लेबाज के रूप खेलते थे। इन्होंने 1975 के विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने।

2. MS Dhoni – 2011 (विश्व कप फाइनल) vs SL

2011 विश्व कप फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की 91* रन की पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है। कप्तान और विकेटकीपर दोनों जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने भारत को 28 साल बाद विश्व कप जिताया और P.O.M अवार्ड अपने नाम किया।

2011 world cup winning captain ms dhoni

3. KL Rahul – 2023 (विश्व कप) vs AUS

2023 विश्व कप में केएल राहुल ने जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 97 रन की नाबाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पारी ने भारत को कठिन परिस्थिति से बाहर निकाला और उन्हें P.O.M अवार्ड दिलाया।

2023 world cup vs aus match winning inning by kl Rahul

4. Ishan Kishan – 2026 (T20 विश्व कप) vs Pak 

2026 T20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन की 77 रन की पारी ने भारत को अच्छे स्कोर पर पहुंचने में मदद किया। और भारत यह मैच 61 रन से जीता और ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने जीतने पहले भारतीय खिलाड़ी बने।