ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तानी बल्लेबाजों की सबसे ज्यादा मट्टी पलीद करने वाले 8 गेंदबाज

आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाज़ों का प्रदर्शन हमेशा यादगार रहा है। जानिए उन टॉप 8 गेंदबाज़ों के बारे में जिन्होंने बड़े मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं।

आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाज़ों का प्रदर्शन हमेशा चर्चा का विषय रहा है। बड़े टूर्नामेंट में दबाव, हाई-वोल्टेज मुकाबले और करोड़ों फैंस की उम्मीदों के बीच जो खिलाड़ी चमकते हैं, वे इतिहास में दर्ज हो जाते हैं। 

आइए नज़र डालते हैं उन गेंदबाज़ों पर जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं।

1.हार्दिक पांड्या – 17 विकेट

इस सूची में सबसे ऊपर नाम है भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का। आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 17 विकेट लिए हैं। हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक 10 आईसीसी मुकाबले खेल चुके हैं।

2. मिशेल स्टार्क – 11 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के घातक लेफ्ट आर्म पेसर मिशेल स्टार्क ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में 11 विकेट लिए हैं। 

3. रविंद्र जडेजा – 10 विकेट

रवींद्र जडेजा ने अपनी सटीक स्पिन और कसी हुई लाइन-लेंथ से पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों को कई बार परेशान किया है। 10 विकेट के साथ वे इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। 

4. आशीष नेहरा – 10 विकेट

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने भी आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट लिए। 

5. इरफान पठान – 9 विकेट

स्विंग के उस्ताद इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी मुकाबलों में 9 विकेट झटके है।

6. कोर्टनी वॉल्श – 9 विकेट

वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ कोर्टनी वॉल्श ने भी पाकिस्तान के खिलाफ 9 विकेट लिए है।

7. जसप्रीत बुमराह – 8 विकेट

सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में 8 विकेट लिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

8.कुलदीप यादव – 8 विकेट

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी रहस्यमयी गेंदबाज़ी से पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों को कई बार चकमा दिया है। 8 विकेट के साथ वे भी इस सूची में शामिल हैं।