टी20 विश्व कप ने हमेशा विस्फोटक बल्लेबाज़ी और बड़ी साझेदारियों का मैच ही दर्शकों में रोमांच पैदा करता है। जब दो बल्लेबाज़ तालमेल बिठा लेते हैं, तो मैच का रुख पल भर में बदल जाता है। आइए नजर डालते हैं टी20 विश्व कप इतिहास की कुछ सबसे बड़ी साझेदारियों पर, जिन्होंने टूर्नामेंट में नए रिकॉर्ड स्थापित किए।
1) 176 रन – Sahibzada Farhan & Fakhar Zaman,पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2026
2026 में पल्लेकेले में खेला गया यह मुकाबला टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का गवाह बना। पाकिस्तान के फरहान और और फखर जमान की इस जोड़ी ने 176 रनों की साझेदारी कर नया इतिहास बनाया। जिसमें फरहान ने 100 रन और जमान ने 84 रनों की शानदार पारी खेल कर नया इतिहास रच दिया।
2) 175* रन – Tim Seifert & Finn Allen,न्यूजीलैंड बनाम यूएई, चेन्नई, 2026
2026 में ही चेन्नई में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी टीम सिफर्ट और फिन एलेन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 175 रनों की नाबाद साझेदारी कर 15.2 ओवर में मैच खत्म कर दिया। जिसमें टिम सिफर्ट ने 89 रन और फिन एलेन ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
3) 170* रन – Jos Buttler & Alex Hales,इंग्लैंड बनाम भारत, एडिलेड, 2022
2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की इस जोड़ी ने भारत के खिलाफ 170* रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। जिसमें बटलर और एलेक्स ने क्रमशः 80,86 रन बनाए थे।
4) 168 रन – Quinton de Kock & Rilee Rossouw,दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022
सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की जोड़ी ने 168 रनों की साझेदारी कर बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसमें डिकॉक ने 63 रन और rossouw ने 109 रनों का अहम योगदान दिया।
5) 166 रन – Mahela Jayawardene & Kumar Sangakkara,श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, बारबाडोस, 2010
2010 में बारबाडोस में खेली गई यह साझेदारी लंबे समय तक रिकॉर्ड बना था। महेला जयवर्धने ने 98 रन की शानदार पारी खेली थी। और संगकारा ने 68 रनों की शानदार पारी खेली थी।
6) 154 रन – Ibrahim Zadran & Rahmanullah Gurbazअफगानिस्तान बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024
2024 में प्रोविडेंस में अफगानिस्तान की युवा जोड़ी ने 154 रनों की साझेदारी कर सबको प्रभावित किया। दोनों ओपनिंग करते हुए 154 रनों की शानदार साझेदारी की थी। जिसमें ज़दरान ने 70 और गुरबाज ने 76 रनों की शानदार प्रदर्शन किया था।





