2026 टी20 वर्ल्ड कप भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन के लिए ऐतिहासिक टूर्नामेंट साबित हुआ। पूरे टूर्नामेंट में उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी, निरंतर प्रदर्शन और मैच जिताने वाली पारियों ने उन्हें टी20 के प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत को 3 महत्वपूर्ण मैच 2026 के वर्ल्ड कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इस वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने एक, दो, तीन नहीं बल्कि 27 रिकॉर्ड बना डाले हैं। आइये उन सभी 27 रिकॉर्ड पर एक नज़र डालते हैं।
1.एकमात्र विकेटकीपर जिन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीता(Only Wicketkeeper to Win Player of the Tournament)
2026 में संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पहले ऐसे विकेटकीपर बने जिन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता। पूरे टूर्नामेंट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें यह सम्मान दिलाया। इससे पहले कोई भी विकेट कीपर टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार नहीं जीता था।
2. टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (Most Runs for India in a T20 World Cup)
संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक टी20 वर्ल्ड कप में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।
3. जीत वाले मैचों में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in Wins in a T20 World Cup)
संजू सैमसन के सभी 321 रन उन मैचों में आए जिनमें भारत ने जीत हासिल की। इससे साफ होता है कि उनकी पारियां टीम की जीत में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण रहीं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में संजू सैमसन की बल्लेबाजी की वजह से ही भारत ने जीत दर्ज की।
4. नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in Knockouts of a T20 World Cup)
संजू सैमसन ने नॉकआउट मुकाबलों में 178 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन हैं।
5. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर (Highest Score in T20 World Cup Final)
फाइनल मुकाबले में सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया।
6. सेमीफाइनल में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर (Joint Highest Score for India in Semifinal)
संजू सैमसन ने सेमीफाइनल में भी 89 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में किसी भारतीय खिलाड़ी के सर्वोच्च स्कोर के बराबर है।
7.भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच (Most Player of the Match Awards by Indian WK in ICC)
सैमसन ने टूर्नामेंट में दो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते, जो किसी भारतीय विकेटकीपर के लिए आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा POTM हैं।
8.सबसे कम मैचों में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (Joint Least Matches Taken to Win Player of the Tournament)
संजू सैमसन ने सिर्फ 5 मैचों में ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान हासिल किया। उनके अलावा भी एक ऐसा ही खिलाड़ी है जिसने 5 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है।
9.रन चेज में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर (Highest Score for India in T20 World Cup Chase)
एक मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए। यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे बड़ा चेज स्कोर है।
10.भारतीय ओपनर द्वारा सबसे बड़ा स्कोर (Highest Score by Indian Opener in T20 World Cup)
ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन का 97 रन* का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।

11.टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (Highest Strike Rate for India in a T20 World Cup)
संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 199.37 के शानदार स्ट्राइक रेट रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है।
12.एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in a T20 World Cup Tournament)
संजू सैमसन ने ICC T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 24 छक्के लगाए। छक्कों का यह आंकड़ा किसी खिलाड़ी द्वारा एक टी20 वर्ल्ड कप में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।
13.नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in T20 World Cup Knockouts)
कुल 24 छक्कों में से 15 छक्के संजू सैमसन ने नॉकआउट मैचों में मारे। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
14.टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in a T20 World Cup Final)
फाइनल मैच में ही संजू सैमसन ने 8 छक्के लगाए, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।
15.पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in First Over of a T20 World Cup)
अपनी आक्रामक शुरुआत के लिए मशहूर सैमसन ने टूर्नामेंट में पहले ओवर में कुल 4 छक्के लगाए, जो एक रिकॉर्ड है।
16. एक मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके (Most Fours for India in a T20 World Cup Match)
टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में संजू सैमसन ने 12 चौके लगाए, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा चौके हैं।
17.एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री (Most Boundaries for India in a T20 World Cup Match)
उसी मैच में उन्होंने कुल 16 बाउंड्री (चौके और छक्के) लगाए, जो भारत के लिए एक नया रिकॉर्ड बना।
18. एक मैच में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के (Joint Most Sixes for India in a T20 World Cup Match)
एक पारी में 8 छक्के लगाकर संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की।
READ ALSO:
T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड,विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी
19. विकेटकीपर द्वारा एक मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के (Joint Most Sixes by WK in a T20 World Cup Match)
उसी पारी के साथ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में विकेटकीपर द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा 8 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
20. विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा बल्लेबाज़ी औसत(Highest Average by WK in a T20 World Cup)
सैमसन ने टूर्नामेंट को 99.66 के शानदार औसत के साथ समाप्त किया, जो किसी विकेटकीपर का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा औसत है।
21. लगातार तीन पारियों में 80+ रन (Only Player with Three Consecutive 80+ Scores)
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार तीन पारियों में 80 से ज्यादा रन बनाए।
22. टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा समय बल्लेबाज़ी (Most Minutes Batted in a T20 World Cup Match)
एक मैच में संजू सैमसन ने 108 मिनट तक बल्लेबाज़ी की, जो टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाज़ी का सबसे लंबा समय है।
23. टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा समय बल्लेबाज़ी (Most Minutes Batted for India in a T20I Match)
ये 108 मिनट टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा क्रीज पर बिताया गया सबसे लंबा समय भी है।
24. भारतीय विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर (Highest Score by Indian Wicketkeeper in T20 World Cup)
संजू सैमसन का नाबाद 97 रन का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।
25. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय विकेटकीपर के सबसे ज्यादा रन (Most Runs by Indian WK in a T20 World Cup)
संजू सैमसन ने विकेटकीपर के रूप में 299 रन बनाए, जो भारतीय विकेटकीपर द्वारा एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन हैं।
26. भारतीय ओपनर का सबसे ज्यादा औसत (Highest Average by Indian Opener in a T20 World Cup)
ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन का औसत 80.25 रहा, जो किसी भारतीय ओपनर का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा औसत है।
27. लगातार तीन पारियों में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in Three Consecutive Innings of a T20 World Cup)
सैमसन ने लगातार तीन पारियों में 275 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगातार तीन मैचों में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।
कुल मिलाकर 2026 का टी20 वर्ल्ड कप संजू सैमसन के लिए बहुत यादगार रहा। उनके शानदार प्रदर्शन ने न केवल कई रिकॉर्ड बनाए, बल्कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में भी शामिल कर दिया।
2024 के वर्ल्ड कप में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन इस बार के वर्ल्ड कप में उन्होंने कमाल करके रिकॉर्ड बना दिया।




.jpg)
