T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड,विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अब तक सिर्फ चार बल्लेबाज़ ही ऐसा कर पाए हैं — शाहिद अफरीदी, विराट कोहली, संजू सैमसन और टिम सीफर्ट। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के यादगार प्रदर्शन के बारे में।

टी20 क्रिकेट में बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले हमेशा दबाव से भरे होते हैं। खासकर सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल जैसे मैचों में प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी की शानदार प्रदर्शन को साबित करता है। ICC Men's T20 World Cup के इतिहास में बहुत कम बल्लेबाज़ ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक ही संस्करण में सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल दोनों मैचों में अर्धशतक बनाकर अपनी टीम को मजबूती दी हो।

इस खास सूची में अब तक चार खिलाड़ियों का नाम दर्ज है।

1. Shahid Afridi – 2009

2009 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफ़रीदी ने कमाल का प्रदर्शन किया। सेमीफ़ाइनल में उन्होंने 34 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली थी। और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 40 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसी के साथ शहीद अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में 50+ स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

अफ़रीदी के इस प्रदर्शन ने पाकिस्तान को 2009 का टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई ।

2. Virat Kohli – 2014

2014 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के बल्लेबाज़ विराट कोहली शानदार फ़ॉर्म में थे। सेमीफ़ाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दबाव भरी स्थिति में 44 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रनों की नाबाद पारी खेली।

फ़ाइनल में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 58 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि भारत फ़ाइनल नहीं जीत पाया, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में कोहली का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और वह उस संस्करण के प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने।

3. Sanju Samson – 2026

2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने नॉकआउट चरण में शानदार बल्लेबाज़ी की।इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 89 रनों की एक विस्फोटक पारी खेली थी।

वहीं फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रनों की एक शानदार पारी खेली,जो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अभी तक सर्वोच्च स्कोर है। संजू सैमसन को T20 World Cup 2026 का प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

4. Tim Seifert – 2026

न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ टिम सीफ़र्ट ने भी 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया।सेमीफ़ाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों 58 रनो की एक अर्धशतकीय पारी खेली थी।

फ़ाइनल में भी उन्होंने भारत के खिलाफ शानदार 26 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी। इस फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ टिम सिफर्ट का ही अर्धशतक आया था। जिससे न्यूज़ीलैंड इस फाइनल मुकाबला 96 रनों से हार गया।