आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे यादगार मैच बन गया। इस मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है।
इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई
पथुम निसांका की ऐतिहासिक पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी इस तूफानी पारी के दम पर श्रीलंका ने मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया।
1.श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा शतक
महेला जयवर्धने ने 2010 में श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। जिसके बाद 2026 में पदुम निशंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने दूसरे श्रीलंकन खिलाड़ी बन गए हैं।
2.T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर था, तो वह थे ,पाकिस्तान के उमर अकमल ,जिनका सर्वोच्च स्कोर 94 रन था। पदुम निशंका T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

3.टी20 वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरा शतक
टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक स्कोर का लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। पहले बल्लेबाज एलेक्स हेल्स इंग्लैंड के जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 114 रनों की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड को मैच जिताया था।
दूसरे खिलाड़ी क्रिस गेल है जिन्होंने 2016 इंग्लैंड के नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। और अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप पदुम निशंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रनों की नाबाद पारी खेलकर लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।





