टेस्ट क्रिकेट में किसी पारी का पहला ओवर गेंदबाज के लिए बेहद अहम होता है। नई गेंद से बल्लेबाजों को शुरुआत में परेशान करना और पहले ही ओवर में विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज की बड़ी उपलब्धि होती है। पारी का पहला ओवर में अगर गेंदबाज को विकेट मिलता है तो उसकी टीम को सामने वाली टीम पर दबाव बनाने का मौका मिलता है। लेकिन पहले ही ओवर में विकेट मिले ऐसा हर बार तो मुमकिन नहीं है।
लेकिन कुछ दिग्गज गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पारी के पहले ही ओवर में कई बार विकेट लेकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में मदद करते हैं।
किसी मैच के पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन शीर्ष पर हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम आता है। आइए जानते हैं इस खास रिकॉर्ड के टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में।
1. जेम्स एंडरसन – 29 विकेट
इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस सूची में नंबर-1 पर हैं। एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में पारी के पहले ओवर में कुल 29 विकेट हासिल किए हैं। नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की उनकी क्षमता ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक शुरुआती स्पेल वाले गेंदबाजों में शामिल किया। जिससे वह इस लिस्ट में टॉप पर है।
2. मिचेल स्टार्क – 28 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस सूची में 28 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। स्टार्क की तेज रफ्तार और बाएं हाथ से गेंद को अंदर-बाहर स्विंग कराने की क्षमता नई गेंद के साथ उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है। यही वजह है कि पिछले कई वर्षों से स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं।
खास बात यह है कि आने वाले समय में मिचेल स्टार्क इस लिस्ट में टॉप पर आ सकते हैं। क्योंकि एंडरसन टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और मिचेल स्टार्क शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल रहे हैं।
3. चामिंडा वास – 20 विकेट
श्रीलंका के पूर्व महान तेज गेंदबाज चामिंडा वास इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पारी के पहले ओवर में 20 विकेट हासिल किए। इन्होंने अपने टेस्ट करियर में 111 मैचों की 194 परियों में 355 विकेट हासिल किए हैं।
4. ग्लेन मैक्ग्रा – 20 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा भी 20 विकेट के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। मैक्ग्रा ने अपने टेस्ट करियर में 124 मैचों की 243 परियों में 563 विकेट हासिल किए हैं।
5. कपिल देव – 19 विकेट
भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव इस सूची में 19 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। कपिल देव ने अपने करियर में नई गेंद से भारत को कई महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाईं। इस सूची में कपिल देव इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस लिस्ट में टॉप 5 जगह हासिल की है।
कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 131 मैचों की 184 परियों में 434 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें इन्होंने 5248 रन भी बनाए है। इनके 8 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं।
टॉप-5 गेंदबाजों की पूरी सूची
1. जेम्स एंडरसन – 29 विकेट
2. मिचेल स्टार्क – 28 विकेट
3. चामिंडा वास – 20 विकेट
4. ग्लेन मैक्ग्राथ – 20 विकेट
5. कपिल देव – 19 विकेट


.jpg)


.jpg)