दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेले गए अरुण जेटली स्टेडियम में ,दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक शर्मनाक मैच रहा है। जिसमें यह टीम मात्र 75 रन ही बना सकी।
पावरप्ले में सबसे कम स्कोर पर सबसे ज्यादा विकेट गवाने वाली टीम
IPL इतिहास के पावरप्ले में सबसे कम स्कोर पर सबसे ज्यादा विकेट गवाने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स बन गई है। जिसने RCB के खिलाफ 13/6 विकेट गंवाएं है। इसके पहले यह रिकॉर्ड RR के खिलाफ था। उस वक्त भी सामने RCB थी। जिसने राजस्थान को 14/6 आउट किए थे।
दिल्ली की शुरुआत रही बेहद खराब
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। टीम ने महज 2 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।साहिल पराख, केएल राहुल और समीर रिज़वी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।
मिडिल ऑर्डर भी हुआ फेल
नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल भी कुछ खास नहीं कर पाए। टीम 10 रन के अंदर ही आधी टीम खो चुकी थी, जिससे वापसी लगभग नामुमकिन हो गई।
थोड़ी लड़ाई पोरल और मिलर ने दिखाई
दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन अभिषेक पोरेल (30 रन) ने बनाए। उनके अलावा डेविड मिलर (19 रन) ने थोड़ा संघर्ष किया। काइल जैमिसन ने 12 रन जोड़कर स्कोर को 75 तक पहुंचाने में मदद की।
RCB के गेंदबाज़ों का कहर
RCB की ओर से गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया:
जोश हेज़लवुड: 4 विकेट (3.3 ओवर में 12 रन)
भुवनेश्वर कुमार: 3 विकेट (3 ओवर में 5 रन)
सुयश शर्मा: 1 विकेट, सिर्फ 7 रन
कृणाल पांड्या: 1 विकेट
इन गेंदबाज़ों के सामने दिल्ली के बल्लेबाज़ पूरी तरह बेबस नजर आए।



.jpg)

