IPL इतिहास का सबसे महंगा स्पेल, इस गेंदबाज ने 18 गेंदों में लुटाए 52 रन

पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ Arshdeep Singh ने LSG के खिलाफ मैच में सिर्फ 18 गेंदों में 52 रन देकर IPL इतिहास का सबसे तेज़ 50+ रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। हालांकि कप्तान Shreyas Iyer के शानदार शतक की बदौलत Punjab Kings ने मुकाबला जीत लिया।

IPL इतिहास में बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज को जानते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि IPL इतिहास में सबसे तेज 50+ रन देने वाले गेंदबाज के बारे में। यानी गेंदबाजी में सबसे तेज फिफ्टी पूरा करने वाले गेंदबाज को। 

आइए जानते हैं कि वह कौन सा गेंदबाज है जो IPL में सबसे तेज 50 स्कोर किया है गेंदबाजी में -

IPL में 23 मई को खेले गए पंजाब और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ के बल्लेबाज़ों ने पंजाब के स्टार गेंदबाज अर्शदीप को टारगेट किया। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर यानी 18 गेंद में 52 रन दिया।

IPL इतिहास में किसी गेंदबाज द्वारा गेंदबाजी में सबसे तेज 50 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम हो गया है। लेकिन यह रिकॉर्ड कोई भी गेंदबाज नहीं बनाना चाहता है। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 8 चौके और 2 खाए थे। जिसकी मदद से 52 रन 18 गेंदों में खाए थे।

इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 17.3 इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की थी। जो अन्य गेंदबाजों से बहुत ज्यादा था। अन्य गेंदबाज 9.7 के इकोनॉमी रेट से ज्यादा गेंदबाजी नहीं की थी। इस मैच के सबसे महंगे गेंदबाज अर्शदीप सिंह ही रहे थे। इस मैच में अर्शदीप सिंह बिना विकेट लिए रह गए।

इस मैच में लखनऊ के बल्लेबाज़ों ने 20 ओवर में 196 रन बना सकी 6 विकेट खोकर। जवाब में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट खोकर 18 ओवर में यह मैच जीत लिया। इस मैच के हीरो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयश अय्यर रहे। जिन्होंने 51 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली।

इस मैच में सरपंच साहब ने 11 चौके और 5 छक्के की मदद से शतकीय पारी खेलकर टीम को अहम जीत दिलाई। भले ही इस साल टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। लेकिन पिछले सात मैचों में हार के सिलसिले को खत्म कर,इस सीजन को अलविदा कहा