टी20 वर्ल्ड कप में अनोखा रिकॉर्ड, हार के बावजूद इन 3 खिलाड़ियों को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुछ दुर्लभ मौके ऐसे भी आए हैं जब हारने वाली टीम के खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से Player of the Match का अवॉर्ड जीता। इस लिस्ट में सिकंदर रज़ा, जुनैद सिद्दीकी और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

क्रिकेट में आमतौर पर Player of the Match (POTM) का अवॉर्ड उसी टीम के खिलाड़ी को मिलता है जो मैच जीतती है। लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि टीम हारने के बावजूद वही खिलाड़ी मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बना। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे मौके बहुत कम आए हैं।

नीचे लिखी गई पंक्ति ICC Men's T20 World Cup के इतिहास में उन मौकों में शामिल हो गई जब हारने वाली टीम के खिलाड़ी ने यह अवॉर्ड जीता।

1.सिकंदर रज़ा बनाम साउथ अफ्रीका, 2026 वर्ल्ड कप 

ज़िम्बाब्वे के स्टार ऑल-राउंडर सिकंदर रज़ा ने मैच में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। इन्होंने इस मैच के दोनों परियों में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज थे। सिकंदर रजा ने 43 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन बनाए थे। गेंदबाजी में 4 ओवर में 29 रन द कर 3 विकेट भी लिए थे।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद जिम्बाब्वे टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सिकन्दर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।

Sikandar raza won player of the match award in losing case vs SA

2. जुनैद सिद्दीकी बनाम पाकिस्तान, 2007 वर्ल्ड कप 

2007 के टी20 वर्ल्ड कप (ग्रुप F मैच) में बांग्लादेश के जुनैद सिद्दीकी ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी धमाकेदार पारी से सनसनी मचा दी थी। इस 19 वर्षीय डेब्यूटेंट ने अपने पहले ही मैच में 49 गेंदों में 71 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे, हालांकि बांग्लादेश यह मैच हार गया। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

3. क्रिस गेल बनाम साउथ अफ्रीका, 2007 वर्ल्ड कप 

T20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों में से एक Chris Gayle भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका मैच में क्रिस गेल ने 57 गेंदों में 117 रन शतकीय पारी के बावजूद वेस्टइंडीज टीम जीत नहीं दिला सके। वेस्टइंडीज इस मैच को 8 विकेट से हार गई थी। लेकिन क्रिस गेल के इस शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Chris Gayle won player of the match award in losing case vs SA in 2007