टी20 क्रिकेट को विस्फोटक बल्लेबाजी का खेल माना जाता है, लेकिन इस फॉर्मेट में विस्फोटक अंदाज से खेलने का एक नुकसान भी है। बड़े शॉट लगाने की कोशिश में बल्लेबाज कई बार बिना खाता खोले यानी 'डक' (0 रन) पर भी आउट हो जाते हैं। यही वजह है कि दुनिया के कई दिग्गज और विस्फोटक बल्लेबाज इस अनचाहे रिकॉर्ड की सूची में शामिल हैं।
आइए जानते हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
नोट:- यह सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं है, इसमें बड़ी बड़ी लीग के टी20 मैच के रिकॉर्ड लिए गए हैं।
1. सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) – 53 बार
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन 380 पारियों में 53 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। सुनी नरेन अपने करामाती गेंदबाजी एक्शन के लिए जाने जाते हैं। नरेन अक्सर पारी की शुरुआत में तेज बल्लेबाजी करते हैं, जिसके कारण उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है।
2. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 49 बार
अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान 312 पारियों में 49 बार शून्य पर आउट हुए हैं। निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्हें अक्सर बड़े शॉट खेलने का नतीजा है कि वह 49 बार डक पर आउट हुए हैं।
3. एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) – 46 बार
इंग्लैंड के आक्रामक ओपनर एलेक्स हेल्स 523 पारियों में 46 बार डक पर आउट हुए हैं। हालांकि उनके नाम टी20 में 14449 रन भी दर्ज हैं। इनके नाम टी20 क्रिकेट में 7 शतक और 92 अर्धशतक भी शामिल हैं।
4. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 39 बार
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल 475 पारियों में 39 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी उन्हें बड़े स्कोर के साथ-साथ जल्दी आउट भी करा देती है।
5. रिले रोसौव (दक्षिण अफ्रीका) – 37 बार
दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव 384 पारियों में 37 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इन्होंने टी20 करियर में 7800+ रन बनाए है। जिसमें 8 शतक भी शामिल हैं।
6. जेसन रॉय (इंग्लैंड) – 34 बार
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय 415 पारियों में 34 बार डक पर आउट हुए हैं। इन्होंने अपने टी20 करियर में 10896 रन बनाए है। जिसने 70 अर्धशतक और 6 शतक भी शामिल हैं।
7. आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) – 34 बार
वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल 508 पारियों में 34 बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण जोखिम लेने से अक्सर डक का सामना करना पड़ता है। रसेल ने टी20 करियर में 9000+ रन बनाए है।
8. पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 34 बार
आयरलैंड के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान पॉल स्टर्लिंग 386 पारियों में 34 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।
9. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 32 बार
बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 429 पारियों में 32 बार डक पर आउट हुए हैं। शाकिब अल हसन t20 क्रिकेट 7000+ रन और 500+ विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।
10. रोहित शर्मा (भारत) – 32 बार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 459 पारियों में 32 बार शून्य पर आउट हुए हैं। हालांकि उनके नाम टी20 क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड और शतक भी दर्ज हैं, लेकिन विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण वह भी इस सूची में शामिल हैं।





