भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध 27 छक्के पूरे करते हुए हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
अब दोनों संयुक्त रूप से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। यह उपलब्धि अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाज़ी और टी20 क्रिकेट में उनके बढ़ते दबदबे को दर्शाती है।
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20I छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में अब तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 19 छक्के लगाए हैं। इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव संयुक्त रूप से 18-18 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
27 – अभिषेक शर्मा
27 – हार्दिक पांड्या
19 – विराट कोहली
18 – रोहित शर्मा
18 – सूर्यकुमार यादव
अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से टी20 इंटरनेशनल में लगातार विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टी20I क्रिकेट में सबसे तेज़ 100 छक्के पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया, जिससे उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी की चर्चा पूरी क्रिकेट दुनिया में हुई।
सबसे तेज टी20I में 100 छक्के पूरे करने वाले
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 100 छक्के पूरे किए थे। टी20I में सबसे तेज (गेंद के मामले में) 100 छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर आते हैं। क्योंकि अभिषेक शर्मा ने 100 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 785 गेंदे खेली है बस। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के एविन लेविस का नाम आता है जिन्होंने 789 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे।
टूट जाएगा हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड
अगर अभिषेक इसी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी जारी रखते हैं, तो वह जल्द ही हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के अकेले बल्लेबाज़ बन सकते हैं। अभिषेक शर्मा को सिर्फ एक छक्के की जरूरत है हार्दिक पांड्या से आगे निकलने के लिए।





