स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली अब तक की सबसे बड़ी पारी, टी20 में रचा नया कीर्तिमान

स्मृति मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेल कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ चुकी है और उसका श्रेय जाता है स्मृति मंधाना को। उनकी हालिया पारियों ने न सिर्फ रिकॉर्ड बुक्स में जगह बनाई है बल्कि महिला क्रिकेट को एक नई ऊंचाई भी दी है। उनका पिछले वर्ष से हर फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

आइए जानते हैं उनके हालिया एतिहासिक पारी को 

1. तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

स्मृति मंधाना अब भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं जिन्होंने टेस्ट वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाया है यह उपलब्धि महिला क्रिकेट के लिए एक बेमिसाल रिकॉर्ड है क्योंकि इससे पहले किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी ने तीनों प्रारूपों में शतक नहीं बनाया था। पुरुष क्रिकेट में तो ऐसा कई बार हुआ है, लेकिन महिलाओं के लिए यह एक ऐतिहासिक शुरुआत है और स्मृति ने यह इतिहास रच दिया है।

 

2. टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय महिला का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में 62 गेंदों में 112 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया 

3. टॉप-11 टी20I स्कोर में से 7 बार मंधाना

टी20 क्रिकेट में जब भारत की टॉप व्यक्तिगत पारियों की सूची तैयार की जाती है तो उसमें सबसे ज़्यादा बार एक ही नाम दिखाई देता है स्मृति मंधाना।

भारत की टॉप-11 उच्चतम टी20आई पारियों में से 7 बार स्मृति मंधाना का नाम दर्ज है:

स्कोर खिलाड़ी विपक्षी टीम वर्ष

112 स्मृति मंधाना इंग्लैंड 2025

87 स्मृति मंधाना आयरलैंड 2023

86 स्मृति मंधाना न्यूजीलैंड 2019

83 स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया 2018

79* स्मृति मंधाना इंग्लैंड 2022

79 स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया। 2022

77 स्मृति मंधाना वेस्टइंडीज। 2024

इस सूची में हरमनप्रीत कौर और मिताली राज जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के स्कोर भी शामिल हैं, लेकिन मंधाना की निरंतर मौजूदगी बताती है कि वह भारत की सबसे प्रभावशाली टी20 बल्लेबाज़ों में से एक हैं।

4. भारत के लिए तीनों प्रारूपों में विदेशी सरज़मीं पर शतक लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ी

बहुत कम भारतीय बल्लेबाज़ ऐसे हैं जिन्होंने विदेशी सरज़मीं पर टेस्ट, वनडे और टी20 – तीनों प्रारूपों में शतक लगाए हैं।

केएल राहुल

रोहित शर्मा

स्मृति मंधाना

स्मृति इस सूची में पहली और एकमात्र भारतीय महिला हैं। यह दिखाता है कि वह सिर्फ घरेलू परिस्थितियों में नहीं बल्कि कठिन विदेशी हालातों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता रखती हैं।

स्मृति मंधाना भविष्य की प्रेरणा और वर्तमान की लीजेंड

स्मृति मंधाना की ये उपलब्धियां केवल रिकॉर्ड नहीं हैं ये भारतीय महिला क्रिकेट के बदलते युग के संकेत हैं। वह न सिर्फ एक बल्लेबाज हैं बल्कि एक रोल मॉडल, एक प्रेरणा और देश के क्रिकेट इतिहास की धरोहर बन चुकी हैं।