भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय तब जुड़ा, जब "प्रिंस" यानी शुभमन गिल ने टेस्ट कप्तानी की शुरुआत में ही एक शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। यह सिर्फ एक शतक नहीं था बल्कि आत्मविश्वास जिम्मेदारी और अद्भुत कौशल का प्रतीक था। इंग्लैंड की धरती पर यह विशेष उपलब्धि कई मायनों में ऐतिहासिक बन गई।
1. 6वाँ टेस्ट शतक: निरंतरता का प्रतीक
शुभमन गिल ने अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जड़कर यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक प्रतिभावान बल्लेबाज नहीं बल्कि एक भरोसेमंद खिलाड़ी हैं जिस पर टीम संकट के समय निर्भर रह सकती है। हर शतक में उनका धैर्य तकनीक और दृढ़ता साफ नजर आती है।
2. इंग्लैंड के विरुद्ध तीसरा शतक
इंग्लैंड जैसी मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के विरुद्ध यह उनका तीसरा टेस्ट शतक था। यह दर्शाता है कि वे विदेशी परिस्थितियों में भी बेखौफ और प्रभावशाली प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। स्विंग और सीम की चुनौती के बीच उनकी यह पारी क्लासिक टेक्निक और नर्वस सिस्टम की जीत थी। यह उनका विदेशी जमी पर पहला शतक है। वह भी कप्तान के तौर पर आया है।
3. 2000 टेस्ट रन पूरे
इस शतक के साथ ही उन्होंने अपने 2000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए इन्होंने 33 टेस्ट मैचों की 60 परियों में 2020* रन बना चुके हैं। जिसमे इनके 6 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।
4. कप्तानी की शुरुआत में शतक
टेस्ट कप्तानी की पहली पारी में ही शतक बनाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे यह संकेत मिलता है कि प्रिंस न केवल कप्तान के रूप में नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी वे दबाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।
5. कप्तानी की शुरुआत में शतक बनाने वाले चौथे भारतीय कप्तान
वे कप्तानी की शुरुआत में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने हैं। इससे पहले यह उपलब्धि महान खिलाड़ियों को ही मिली थी, और अब प्रिंस भी उस गौरवशाली सूची में शामिल हो गए हैं।
6.डेब्यू इनिंग में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान
विजय हजारे (1951)
सुनील गावस्कर (1976)
विराट कोहली (2014)
शुभमन गिल (2025)
7. इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट शतक जड़ने वाले 5वें भारतीय कप्तान
इसके साथ ही वे इंग्लैंड में टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं एक ऐसी उपलब्धि जो बताती है कि उन्होंने विदेशी जमीन पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
8.इंग्लैंड में नंबर 4 पर टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज (1990 से)
बर्मिंघम में सचिन तेंदुलकर
नॉटिंघम में सचिन तेंदुलकर
लीड्स में सचिन तेंदुलकर
बर्मिंघम में विराट कोहली
नॉटिंघम में विराट कोहली
लीड्स में 𝗦𝗵𝘂𝗯𝗺𝗮𝗻 𝗚𝗶𝗹𝗹*
प्रिंस ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से यह साफ कर दिया है कि वे केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक अच्छे कप्तान भी हैं जो सामने से टीम को संभालने में विश्वास रखते हैं। कप्तानी की शुरुआत में इस प्रकार का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट को एक नया आत्मविश्वास देता है।