अभिषेक शर्मा भी नहीं कर पाए ऐसा, राहुल त्रिपाठी ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में लगा अर्धशतक,युवराज सिंह की बराबरी

राहुल त्रिपाठी ने हांगकांग सिक्सेस में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाकर युवराज सिंह की यादगार पारी की बराबरी कर ली।

क्रिकेट के मैदान पर जब भी सबसे तेज अर्धशतक लगाने की बात होती है, तो सबसे पहले भारतीय दिग्गज युवराज सिंह का नाम याद आता है। युवराज ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया था। अब भारतीय बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इसी ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में राहुल त्रिपाठी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और महज 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। खास बात यह कि युवराज सिंह ने भी यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था,और राहुल त्रिपाठी ने भी इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया।

दिलचस्प बात यह है कि राहुल त्रिपाठी ने अपनी इस पारी में कुल 14 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 56 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 7 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 400 का रहा।

युवराज सिंह की याद दिलाई ऐतिहासिक पारी

राहुल त्रिपाठी की इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके युवराज सिंह के उस कारनामे की बराबरी की, जिसे क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिना जाता है। जिसे विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कह दिया है कि युवराज सिंह के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना मेरे लिए बहुत मुश्किल का काम है।

दरअसल, 19 सितंबर 2007 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे। इसी ओवर में उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया था।

युवराज ने उस मुकाबले में सिर्फ 12 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी और कुल 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय तक टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक के रूप दर्ज है। जिससे आज तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।

इंग्लैंड के खिलाफ 3 रन से हारी भारतीय टीम

राहुल त्रिपाठी की इस विस्फोटक बल्लेबाजी के बावजूद भारतीय टीम मुकाबला जीतने में असफल रही। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए थे।

इसके जवाब में भारतीय टीम 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। राहुल त्रिपाठी ने 56 रन की पारी खेलकर रिटायर हर्ट हो हुए, जबकि शशांक सिंह ने 29 और क्रुणाल पांड्या ने 28 रन बनाए।