नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

भारत के खिलाडियों ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में  एक स्वर्ण जीतकर टूर्नामेंट का समापन किया।

भारत के खिलाडियों ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में  एक स्वर्ण जीतकर टूर्नामेंट का समापन किया। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 19वां संस्करण, जिसे बुडापेस्ट 23 के नाम से भी जाना जाता है, 19 से 27 अगस्त तक आयोजित किया गया था।

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रचा इतिहास 

भारतीय सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता  में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 88.17 मीटर के  थ्रो के साथ चोपड़ा ने न केवल अपना पहला विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि इस तरह के आयोजन में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले  भारतीय भी बने। नीरज चोपड़ा ने महज 25 साल की उम्र में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर  इतिहास रचा है।

नीरज चोपड़ा की शुरुआत अच्छी नहीं रही 

नीरज चोपड़ा को फाइनल में उनके अनुसार  शुरुआत नहीं मिली और वह केवल 79 मीटर की दूरी तक पहुंच सके।  नीरज स्पष्ट रूप से थ्रो से खुश नहीं थे और उन्होंने स्कोर दर्ज न करने का फैसला किया, क्योंकि उन्होंने फाउल करने के लिए लाइन पार कर ली थी।  हालाँकि नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास के लिए अपना सबसे ज्यादा दूरी तक भाला फेंका। उन्होंने फिर भाला गिरने से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया।

पाकिस्तान के अरशद नदीप ने जीता रजत पदक 
 


भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के अरशद नदीम 87.82 मीटर के साथ भारतीय स्वर्ण पदक विजेता से थोड़ा पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च ने 86.67 मीटर में कांस्य पदक जीता।

टॉप 6 में 3 भारतीय 

 प्रतियोगिता में अन्य दो भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी- किशोर जेना और डीपी मनु - ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया, भले ही वे पोडियम तक नहीं पहुँच पाए लेकिन दोनों थ्रोअर ने टॉप-8 स्थानों के लिए क्वालीफाई किया और क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहे।  जबकि जेना का 84.77 मीटर का उच्चतम थ्रो था - जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था। मनु ने 84.14 मीटर का थ्रो किया। 

यह भी पढ़ें: 

एशिया कप 2023 के लिए चुनी गयी भारतीय टीम के सभी 18 खिलाडियों के ODI रिकार्ड्स

आइए जानते हैं कि नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के बाद क्या कहा -

नीरज चोपड़ा ने कहा- हर किसी ने कहा कि मेरे जीतने के लिए सिर्फ यही पदक बचा है और मैंने इसे आज जीत लिया है, हालांकि अभी भी 90 मीटर तक भाला फेंकना बाकी है, मुझे लगा कि यह आज हो जायेगालेकिन उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा होगा।'' 

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा द्वारा जीते गए गोल्ड मेडल: 


पहले उन्होंने ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीता। 

इसके बाद डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीता। 

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। 

उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता है। 

2023 में उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।