हॉकी खिलाड़ियों का अब होगा चहुमुखी विकास, हॉकी इंडिया और SAI ने लिया यह बड़ा फैसला

हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने गुरुवार को देश के सात अलग-अलग शहरों में High Performance सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।    

नई दिल्ली:  हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने गुरुवार को देश के सात अलग-अलग शहरों में High Performance सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।  
 
हाई परफॉर्मेंस सेंटर खोलने से जूनियर और सब-जूनियर खिलाड़ियों को नयी नयी सुविधाएं मिलेंगी। इसका उद्देश्य 2024 और 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए युवा खिलाड़ियों को तैयार करना है।

खेलो इंडिया योजना के तहत हाई परफॉर्मेंस सेंटर केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन सेंटर में खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेनिंग प्रोफेशनल लोगों से मिलेगी। SAI के महानिदेशक संदीप प्रधान ने कहा कि वे सुनिश्चित करना चाहते हैं कि प्रतिभाशाली युवाओं को हाई क्वॉलिटी की सुविधाएं प्रदान की जाएं।

इस कदम का उद्देश्य ओलंपिक 2024 और 2028 के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना है। दिल्ली के ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, सुंदरगढ़ (ओडिशा), भोपाल और बेंगलुरु में SAI के ये हाई परफॉर्मेंस सेंटर अगले तीन महीनों में शुरू होंगे, जबकि बाकी तीन सेंटर अगले एक साल में शुरू होंगे।

Hocky India

हॉकी इंडिया और उसके हाई परफॉर्मेंस सेंटर के निदेशक इन सेंटर्स पर नजर रखेंगे और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अवसर भी दिए जाएंगे।

भारत के पूर्व कप्तान और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित सरदार सिंह ने भी पहल करते हुए कहा कि इससे भारत के ओलंपिक पदक जीतने की संभावना बढ़ जाएगी।

इन 7 जगहों पर हाई परफॉर्मेंस सेंटर-

1. SAI केंद्र, बेंगलुरु, कर्नाटक (सॉउथ ज़ोन)

2. मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली ( नार्थ जोन)

3. SAI सुंदरगढ़, ओडिशा (ईस्ट जोन)

4. SAI UDMCC, भोपाल, मध्य प्रदेश (सेंटर जोन)

5. SAI एनएस एनईसी, टाकील, इम्फाल, मणिपुर (नार्थ ईस्ट जोन)

6. बालेवाड़ी खेल परिसर, पुणे, महाराष्ट्र (वेस्ट जोन )

7. SAI सेंटर, रांची और गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोतोर्फ हॉकी स्टेडियम (ईस्ट जोन II)

यह भी पढ़ें: 5वीं बार U19 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी टीम इंडिया, WC की मेजबानी से जुड़ा रिकॉर्ड है हैरानी भरा
 

बेंगलुरु में SAI सेंटर सीनियर और जूनियर नेशनल टीमों के लिए में सेंटर के रूप में रहेगा।

हॉकी इंडिया का लक्ष्य है कि राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर और सीनियर खिलाडियों का एक बहुत बड़ा पूल बनाया जाए जिससे भारत में हॉकी का वह स्वर्णिम युग वापस आ जाए।