टेस्ट क्रिकेट में पारी घोषित करने का फैसला यह होता है कि हमने सामने वाली टीम के लिए काफी रन बनाए है। जब हमें लगता है कि 250-300 के लक्ष्य पर सामने वाली टीम को हम ऑलआउट कर मैच को आसानी से सकते हैं। तब हम पारी घोषित करते हैं। आज हम उन भारतीय कप्तानों के बारे जानेंगे,जिन्होंने सबसे ज्यादा बार पारी घोषित की है।
इस मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने भारतीय कप्तान के तौर पर 29 बार पारी घोषित की। उनके बाद एमएस धोनी, सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कप्तानों का नाम आता है।
आइए जानते हैं इन कप्तानों ने अपनी कप्तानी में कितने टेस्ट मैच जीते और कितने हारे है।
1. विराट कोहली – 29 पारी घोषित
विराट कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने कप्तान के रूप में 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 40 मुकाबले जीते और 17 में हार का सामना किया, जबकि 11 टेस्ट ड्रॉ रहे।
कोहली की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में भारत ने टेस्ट क्रिकेट को नई पहचान दी। उनके नाम भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 29 पारी घोषित करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
2. एमएस धोनी – 15 पारी घोषित
एमएस धोनी इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम की 60 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत ने 27 मैच जीते और 18 मैच गंवाए, जबकि 15 मुकाबले ड्रॉ रहे है। धोनी ने अपनी कप्तानी में 15 टेस्ट पारी घोषित किए हैं।
3. सौरव गांगुली – 14 पारी घोषित
सौरव गांगुली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के दौरान टीम को विस्फोटक अंदाज दिया। उन्होंने 49 टेस्ट में कप्तानी की, जिसमें भारत ने 21 मैच जीते और 13 मैच हारे, जबकि 15 मुकाबले ड्रॉ रहे। गांगुली ने अपनी कप्तानी में 14 टेस्ट पारी घोषित किए हैं। गांगुली की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैचों के साथ-साथ विदेशी मैदानों पर भी कई बड़ी टेस्ट जीत हासिल कीं।
4. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 11 पारी घोषित
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत की टेस्ट टीम की 47 मैचों में कप्तानी की। उनकी कप्तानी में भारत ने 14 टेस्ट मैच जीते और 14 मैचों में हार झेलनी पड़ी। जबकि 19 मुकाबले ड्रॉ रहे। इनकी कप्तानी में जीत और हार से ज्यादा ड्रा किए गए मैचों की संख्या ज्यादा है। इन्होंने अपनी कप्तानी में 11 पारी घोषित किए हैं।
5. सुनील गावस्कर – 10 पारी घोषित
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी कप्तान के रूप में 10 बार पारी घोषित की। उन्होंने 47 टेस्ट में भारत की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 9 मैच जीते और 8 मैच गंवाए। 30 टेस्ट ड्रॉ रहे।
6. राहुल द्रविड़ – 9 पारी घोषित
राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट 25 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत ने 8 मैच जीते और 6 मैच हारे, जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे। इन्होंने अपनी कप्तानी में 9 पारी घोषित किए हैं।
7. कपिल देव – 7 पारी घोषित
1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में भी भारतीय टीम की कप्तानी की। उन्होंने 34 टेस्ट में कप्तानी की, जिसमें भारत ने 4 मैच जीते और 7 मैच हारे। 22 मुकाबले ड्रॉ रहे। इन्होंने 7 पारी घोषित किए हैं।
8. रोहित शर्मा – 5 पारी घोषित
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी में उन्होंने 24 टेस्ट में भारत की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 12 मैच जीते और 9 मैच गंवाए, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। जिसमें से इन्होंने 5 पारी घोषित किए हैं।
9. शुभमन गिल – 4 घोषणाएं
शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम वर्तमान कप्तान है। इन्होंने अपनी कप्तानी में 4 पारियां घोषित किए हैं। 2026 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। हालांकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की। 





