आईपीएल 2026 में जहां बड़े नामों ने अपनी छाप छोड़ी, वहीं इस सीजन की सबसे दिलचस्प कहानी रही अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन करना। अनकैप्ड खिलाड़ियों ने न सिर्फ मौके का फायदा उठाया, बल्कि अपनी टीमों के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन देकर सभी का ध्यान खींचा। यही खिलाड़ी भारत के लिए आगे चलकर शानदार प्रदर्शन करेंगे।
आइए इन अनकेप्ड खिलाड़ियों के बारे में IPL 2026 में प्रदर्शन के बारे में जानते हैं
सबसे पहला नाम उभरते सितारे राजस्थान के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी का जिन्होंने पिछले साल IPL डेब्यू में भारत के लिए सबसे तेज IPL शतक लगाकर चर्चे में बने हुए थे।
इस सीजन में वह अभी तक 6 मैचों में 246 रन बना चुके हैं। 20 छक्के भी लगा चुके हैं। जिसने 2 अर्धशतक भी लगाया है। अभी पूरा सीजन बचा हुआ है देखना दिलचस्प होगा कि आगे यह कितना लोगों को आकर्षित कर सकते हैं।
दूसरे नंबर पर पंजाब के दोनों ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसीमरन है जिन्होंने क्रमशः 5-5 मैचों में 211-211 रन बनाए है। दोनों की शानदार बल्लेबाजी से टीम की अच्छी शुरुआत प्रदान करते हैं। यही कारण है पंजाब अभी तक इस सीजन एक भी मैच नहीं हारी है। 
इसके U19 में वैभव सूर्यवंशी के ओपनर साथी आयुष म्हात्रे है ,जिन्होंने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन अभी चोट के कारण कुछ मैचों के लिए बाहर है। लेकिन चोट से पहले इन्होंने 6 मैचों में 201 रन बनाए है।
अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन्होंने IPL 2026 में 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। इस शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं।
गेंदबाजी में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलने वाले कार्तिक त्यागी है जिन्होंने IPL में 2026 में 7 मैचों में 8 विकेट लिए हैं।
बिहार के शाकिब हुसैन का ड्रीम IPL डेब्यू हुआ ,जिन्होंने IPL 2026 में हैदराबाद के लिए डेब्यू करते हुए राजस्थान के लिए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे। और इस सीजन अभी तक 2 ही मैच खेले हैं और 5 विकेट लिए हैं।



.jpg)

