क्रिकेट में आप हमेशा देखे होंगे कि बल्लेबाज का एक पसंदीदा गेंदबाज होता है,जिसके खिलाफ वह शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाता है। वैसे गेंदबाज भी कई बार बल्लेबाज की कमजोरी जानकार उसको अपने गेंदबाजी चंगुल में फसाकर आउट करता है।
लेकिन वही गेंदबाज एक ही बल्लेबाज को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कई बार आउट करता है। तो इसका मतलब यही हो सकता है कि वह गेंदबाज बल्लेबाज की अच्छे से कमजोरी पहचान गया है। आज हम ऐसे गेंदबाज की बात करेंगे जो एक बल्लेबाजों को तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार आउट किया है -
तीनों फॉर्मेट में किसी बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाजों की सूची में कर्टली एम्ब्रोस, मैल्कम मार्शल और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गज शामिल हैं। आइए जानते हैं पूरी सूची।
1. कर्टली एम्ब्रोस — स्टीव वॉ को 21 बार आउट
वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव वॉ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कुल 21 बार आउट किया। एम्ब्रोस की खतरनाक गेंदबाजी के सामने स्टीव वॉ को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
2. मैल्कम मार्शल — ग्राहम गूच को 20 बार आउट
इस सूची में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही महान गेंदबाज मैल्कम मार्शल हैं। मार्शल ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ग्राहम गूच को कुल 20 बार आउट किया। मार्शल अपनी तेज गति, स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते थे। गूच जैसे शानदार बल्लेबाज के खिलाफ उनका रिकॉर्ड उनकी गेंदबाजी के प्रदर्शन को दर्शाता है।
3. स्टुअर्ट ब्रॉड — डेविड वॉर्नर को 20 बार आउट
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को कुल 20 बार तीनों फॉर्मेट में आउट किया है ब्रॉड और वॉर्नर की लड़ाई आधुनिक क्रिकेट की चर्चित गेंदबाज-बल्लेबाज लड़ाइयों में से एक रही है। दोनों कई मुकाबलों में आमने-सामने आए और ब्रॉड ने कई मौकों पर वॉर्नर को पवेलियन भेजा।
रिकॉर्ड पर एक नजर
1. कर्टली एम्ब्रोस — स्टीव वॉ: 21 बार
2. मैल्कम मार्शल — ग्राहम गूच: 20 बार
3. स्टुअर्ट ब्रॉड — डेविड वॉर्नर: 20 बार

.jpg)



