भारतीय मूल के इन 4 महान क्रिकटर्स ने दूसरे देशों के लिए खेलते हुए नाम कमाया

आज 4 भारतीय मूल के क्रिकेटर्स बारें में जानते हैं जिन्होंने दूसरे देशों के लिए खेलते हुए अपार सफलता पाई। 

भारत जनसँख्या के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत में जन्में कई लोग विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। फिर चाहे बिजनेस हो या खेल। हर जगह भारतीय मूल के लोग सफलता अर्जित कर रहे हैं। आइये आज 4 भारतीय मूल के क्रिकेटर्स बारें में जानते हैं जिन्होंने दूसरे देशों के लिए खेलते हुए अपार सफलता पाई। 

1- हाशिम अमला

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी लाइन-अप के शानदार बल्लेबाज़ रहे हाशिम अमला के बारें में हर क्रिकेट प्रेमी जानता है कि उन्होंने सॉउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट में क्या कुछ नहीं किया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका का एक महान बल्लेबाज़ माना जाता है। अमला एक मुस्लिम परिवार से है, जो गुजरात, भारत से सम्बन्ध रखता है।

Hashim Amla

हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका के पहले ऐसे कप्तान बने जो गोरा नहीं था। वह साउथ अफ्रीका के स्थायी गैर-श्वेत टेस्ट कप्तान बनने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी थे। अमला ने भारत में भारत के खिलाफ शानदार रन बनाया है। 

2- नासिर हुसैन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने इंग्लैंड के क्रिकेट में कई रिकॉर्ड स्थापित किये। उन्हें इंग्लैंड का सबसे अच्छा कप्तान कहा जाता है। भारतीय शहर चेन्नई (पूर्व में मद्रास) में जन्मे हुसैन ने खुद को इंग्लैंड टीम में स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की।

हुसैन ने इंग्लैंड के 96 टेस्ट मैच और 88 वनडे मैच खेले। जिसमें उन्होंने क्रमशः 5,764 और    2,332 रन बनाये। 

3- मुथैया मुरलीधरन

महान श्रीलंकाई गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन भी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं।  उनकी परिवार की जड़ें चेन्नई से हैं। यहाँ मुरलीधरन ने चेन्नई की लड़की से शादी भी की है। 

Muthaiya Murlidharan

मुरलीधरन के परिवार का एक विस्तारित हिस्सा चेन्नई का रहने वाला माना जाता है। उनके दादा-दादी काम की तलाश में श्रीलंका चले गए, लेकिन कुछ वर्षों के बाद, वे लौट आए, हालांकि, उनके पिता श्रीलंका में ही बस गए। 

इसके अलावा, मुरलीधरन ने मधिमलार राममूर्ति से शादी की, जो चेन्नई के मूल निवासी हैं।

4- रवि रामपाल

वेस्टइंडीज ने तेज गेंदबाजी की एक अच्छी खासी पौध बीते दशकों में क्रिकेट को दी है। इसी में एक नाम रवि रामपॉल है। रामपाल अपने करियर के दौरान वेस्ट इंडीज के लिए 160 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिए और खेल के सभी प्रारूप खेले।

यह भी पढ़ें: T20 क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह द्वारा जीते 'मैंन ऑफ़ द मैच' को लेकर है एक बहुत ही रोचक संयोग

रामपाल का परिवार भारत से माना जाता है। जो बाद में काम की तलाश में कैरिबियाई द्वीप चले गए। रामपॉल का जन्म त्रिनाद एंड टोबैगो में हुआ है।