इंग्लैंड के टॉम कुरेन और सैम कुरेन के भाई बेन कुरेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाले अपने परिवार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बेन कुरेन ने 130 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से शानदार 118* रन बनाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
बेन कुरेन खेलते हैं जिम्बाम्वे की तरफ से
जहाँ बेन कुरेन जिम्बाम्वे की तरफ से खेलते हैं तो वहीं उनके दोनों भाई टॉम कुरेन और सैम कुरेन इंग्लैंड की तरफ से खेलते हैं। वहीं तीनो कुरेन के पिता यानी केविन कुरेन भी जिम्बाम्वे की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। केविन कुरेन ने 1983 से 1987 तक ज़िम्बाम्वे के लिए क्रिकेट खेला।
बेन इकलौते कुरेन जो जड़ पाएं हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक
बेन कुरेन ने 17 दिसंबर 2024 को जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। चारों कुरेन में से बेन कुरेन इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा है। अभी सैम कुरेन भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नही जड़ पाए है। इंग्लैंड के लिए खेलने वाले सैम कुरेन का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 95* है, जबकि विशेषज्ञ गेंदबाज टॉम कुरेन ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक नहीं लगाया है।
Tom Curren and Sam Curren
बेन कुरेन अपने भाइयों सैम और टॉम को पछाड़कर परिवार में अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले भाई बन गए। उनके नाबाद 118 रनों की बदौलत जिम्बाब्वे ने मार्च 2023 के बाद से अपनी पहली वनडे सीरीज़ जीत दर्ज की।
जहाँ टॉम कुरेन इंग्लैण्ड की टीम की तरफ से मुख्य गेंदबाज की तरह से खेलते हैं तो वहीं सैम कुरेन आलराउंडर की तरह से खेलते हैं। वहीँ बेन कुरेन ज़िमाब्वे की तरफ से मुख्य बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। इन तीनो के पिता केविन कुरेन भी एक आलराउंडर के तौर पर ज़िम्बाम्वे की तरफ से खेला करते हैं।
यह भी पढ़ें:
चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड
टॉम कुरेन तीनो भाइयों में सबसे बड़े
कुरेन भाइयों में टॉम कुरेन सबसे बड़े हैं। इसके बाद बेन कुरेन है। सबसे छोटे सैम कुरेन है। जहाँ टॉम कुरेन ने इंग्लैण्ड के लिए 60 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं तो वहीं सैम कुरेन ने 117 अंतर्राष्ट्रीय मैच अब तक इंग्लैण्ड के लिए खेला है। सैम कुरेन अपने दोनों भाइयों की तरफ पले बढ़े जिम्बाम्वे में लेकिन 2012 में इंग्लैण्ड शिफ्ट हो गए। बेन कुरेन ने अभी तक जिम्बाम्वे के लिए 4 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच शामिल है।
आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए बेन कुरेन ने जड़ा शतक
अपने पहले वनडे शतक की मदद से बेन कुरेन ने जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में आयरलैंड को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने में मदद की। बेन कुरेन को बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।