ICC टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 5 भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका हमेशा अहम रही है। ICC टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है। इस आर्टिकल में जानिए उन भारतीय विकेटकीपरों के बारे में जिन्होंने वर्ल्ड कप मुकाबलों में P.O.M अवॉर्ड अपने नाम किया।

भारतीय क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका हमेशा खास रहती है। उसकी जिम्मेदारी सिर्फ विकेट के पीछे कैच पकड़ने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि बल्लेबाजी में मैच जिताने की भूमिका भी निभानी होती है।

ICC टूर्नामेंट के मुकाबलों में “Player of the Match (P.O.M)” अवार्ड जीतने वाले भारतीय विकेटकीपर बहुत कम है आज हम उन खिलाड़ियों की बात करेंगे जिन्होंने भारत के वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

 ICC टूर्नामेंट में P.O.M जीतने वाले भारतीय विकेटकीपर

1. Farokh Engineer – 1975 (विश्व कप) vs SA

 फारोख एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर हैं। वे विकेटकीपर-बल्लेबाज थे, आमतौर पर सलामी बल्लेबाज के रूप खेलते थे। इन्होंने 1975 के विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने।

2. MS Dhoni – 2011 (विश्व कप फाइनल) vs SL

2011 विश्व कप फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की 91* रन की पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है। कप्तान और विकेटकीपर दोनों जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने भारत को 28 साल बाद विश्व कप जिताया और P.O.M अवार्ड अपने नाम किया।

Ms dhoni India's second wicketkeeper won player of the match award in icc turnament

3. KL Rahul – 2023 (विश्व कप) vs AUS

2023 विश्व कप में केएल राहुल ने जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 97 रन की नाबाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पारी ने भारत को कठिन परिस्थिति से बाहर निकाला और उन्हें P.O.M अवार्ड दिलाया।

4. Ishan Kishan – 2026 (T20 विश्व कप) vs Pak 

2026 T20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन की 77 रन की पारी ने भारत को अच्छे स्कोर पर पहुंचने में मदद किया। और भारत यह मैच 61 रन से जीता और ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने जीतने पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

5.संजू सैमसन -2026 (टी20 वर्ल्ड कप) vs wi

2026 t20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने एक शानदार और संयम भरी पारी खेलकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में संजू सैमसन ने नाबाद 50 गेंदों में 97 रन पारी खेली जिसकी बदौलत इन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Sanju samson won player of the match award in T20 World Cup vs westindies