क्रिकेट इतिहास का सबसे ज़्यादा छक्कों वाला T20 वर्ल्ड कप, TOP 5 सिक्स हिटर

ICC T20I World Cup edition with the most sixes and top six hitter batsman

कप में चौक छक्कों का रिकॉर्ड बनता है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि किस वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगे। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं 

सबसे ज्यादा छक्कों वाला T20 वर्ल्ड कप संस्करण 

2024 ICC T20 वर्ल्ड कप 

2024 के आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं। इस वर्ल्ड कप में कुल टीमों द्वारा 517 छक्के मारे गए। यह विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले टीम वेस्टइंडीज की थी। वेस्टइंडीज ने कुल 62 छक्के मारे थे। 

वहीं इस वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम ने 61 छक्के मारे लेकिन भारतीय टीम को 61 छक्के मारने के लिए 8 मैच खेलना पड़ा तो वहीं वेस्टइंडीज को 62 छक्के मारने के लिए केवल 7 मैच खेलना पड़ा था। 

2024 T20 World Cup winner

वेस्टइंडीज की टीम धुआंधार बल्लेबाजों से भरी हुई रहती है इसलिए उनकी तरफ से वर्ल्ड कप में छक्के ज्यादा लगाने का रिकॉर्ड तो बनता है। इस संस्करण में वेस्टइंडीज के ही निकोलस पूरन ने 17 छक्के लगाकर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बनाया। 

2021 ICC T20 वर्ल्ड कप 

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगने की लिस्ट में दूसरा वर्ल्ड कप 2021 का आता है। यह वर्ल्ड कप संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान में खेला गया था। इस वर्ल्ड कप में कुल टीमों द्वारा 405 छक्के लगाए थे। 

इसमें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम पाकिस्तान की थी जिसने 40 छक्के मारे थे। इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के जोस बटलर ने 13 छक्के मारे थे। यह वर्ल्ड कप इंग्लैंड ने ही जीता था। 

2021 world cup winner

2022 ICC T20 वर्ल्ड कप 

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगने की लिस्ट में 2022 का वर्ल्ड कप तीसरे नम्बर पर आता है। यह वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ था। इस वर्ल्ड कप में कुल टीमों द्वारा 331 छक्के मारे गए थे। सबसे ज्यादा छक्के जिंबॉब्वे के सिकंदर रजा (11) ने मारे थे। 

2016 ICC T20 वर्ल्ड कप 

इस लिस्ट में चौथा वर्ल्ड कप आता है 2016 का जोकि भारत में आयोजित हुआ था। इस T20 वर्ल्ड कप को वेस्टइंडीज की टीम ने जीता था और वेस्टइंडीज की ही टीम ने सबसे ज्यादा 43 छक्के मारे थे जिसमें उनकी तरफ से क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा छक्के लगे थे। इस टूर्नामेंट में में कुल टीमों द्वारा 314 छक्के लगाए गए थे। 

2014 ICC T20 वर्ल्ड कप 

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगने की लिस्ट में पांचवा स्थान 2014 T20 वर्ल्ड कप का आता है। 2014 का T20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश में आयोजित हुआ था। इस वर्ल्ड कप में कुल टीमों द्वारा 300 छक्के मारे गए थे। इस T20 वर्ल्ड कप एडिशन में नीदरलैंड ने सबसे ज्यादा छक्के मारे थे। 

नीदरलैंड की टीम के बल्लेबाज स्टीफन मायवर्क ने इस वर्ल्ड कप में 13 छक्के मार कर टॉप सिक्स हिटर बने थे। इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ एक ही मैच में 19 छक्के मारे थे जोकि उस समय या एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था।

इस वर्ल्ड कप को श्रीलंका ने भारत को फाइनल में हराकर जीता था।

2014  world cup winner