तो ख़राब प्रदर्शन की वजह से जडेजा के नाम के आगे लगा 'Sir' , जाने कैसे

तो ख़राब प्रदर्शन की वजह से जडेजा के नाम के आगे लगा 'Sir' , जाने कैसे How Did Ravindra Jadeja named As "SIR" in Hindi?

How Did Ravindra Jadeja name As "SIR" 

रवीन्द्र जडेजा वर्तमान समय में भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर और आलराउंडर हैं। वह भारत के लिए पिछले 12 सालों से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं। जिस तरह से क्रिकेट में हर किसी को एक उपनाम दिया जाता है उसी तरह से भी जडेजा को भी 'सर' की उपाधि दी गयी है। क्रिकेट के बहुत कम लोग ही जानते है कि जडेजा को यह 'सर' की उपाधि किसने दी। 

अक्सर लोग जडेजा को 'सर' जडेजा कहकर संबोधित करते हैं। अपने प्रदर्शन से वह इस उपाधि को सच भी साबित करते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि यह उपाधि उन्हें धोनी ने दी। लेकिन धोनी से पहले भी लोग उन्हें सर कहने लगे थे। आइये जानते हैं क्यों और कैसे 

ख़राब प्रदर्शन की वजह से फैन्स द्वारा मिली 'सर' की उपाधि (Why sir is used for Jadeja?)

दरअसल बात 2009 के टी20 वर्ल्ड की है। इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए जडेजा एक मैच में 35 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।  उनकी इस धीमी पारी की वजह से फैन्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि जडेजा ने इंग्लैण्ड को जीतने में मदद की इसलिय इंग्लैंड को रविन्द्र जडेजा को 'नाईटहुड' उपाधि देनी चाहिए। इंग्लैंड में नाइटहुड की जिसको उपाधि मिलती है उसके नाम के आगे 'सर' लगाया जाता है। 

धोनी ने जडेजा को 'सर' कहते हुए किया कई ट्वीट 

हालांकि इसके बाद फिर जडेजा भारतीय टीम से ड्राप हो गए लेकिन बाद में वह फिर से घरेलु क्रिकेट में 3 तिहरे शतक लगाने के बाद भारतीय टीम में शामिल हुए। इस बार उनकी फील्डिंग और ज्यादा शानदार हो गयी थी। आईपीएल में वह 2013 में सीएसके के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किये।

धोनी का ट्वीट जडेजा को लेकर

इस वजह से टीम के कप्तान धोनी ने ट्रोल की बात याद करते हुए ट्रोल को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर जडेजा को 'सर' से संबोधित करके कई ट्वीट किये। 


धोनी ने जडेजा को किया बहुत सपोर्ट 

यह सर्वविदित है कि धोनी ने अपने करियर में दो खिलाड़ियों का करियर बनाया। एक थे सुरेश रैना और दूसरे थे रविन्द्र जडेजा। दोनों की शानदार फील्डर थे। जडेजा को सर की उपाधि देने में धोनी का ही हाथ था। जडेजा धोनी की कप्तानी में कई ख़राब प्रदर्शन के बावजूद टीम में बने रहे। कई बार इसको लेकर धोनी की आलोचना भी हुई। लेकिन धोनी ने इसकी परवाह न करते हुए जडेजा को टीम में बनाये रखा। 
 

आज के समय में जडेजा न केवल भारत के बल्कि दुनिया के बेहतरीन फील्डर्स में से एक है। वैसे धोनी ने वर्तमान भारतीय टेस्ट कप्तान कोहली को भी एक बार मैदान पर चीकू नाम से बुलाया था तब से विराट कोहली का नाम भी चीकू पड़ गया। इसके बारे में कई बार कोहली ने अपने इंटरव्यू में बताया है। 

READ ALSO:

जब रवि शास्त्री की बात से आहत हुए थे अश्विन, टीम की पार्टी में नही जाने का था मन

चोट की वजह से टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले सकते हैं जडेजा 

हालाँकि वर्तमान समय में जडेजा चोट के चलते टीम से बाहर है। उनकी चोट इतनी गहरी है कि आशंका जताई जा रही है कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में करियर को आगे बढ़ाने के लिए वह टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि चोट से उबरने के बाद जडेजा का मैदान पर कैसा प्रदर्शन रहता है। क्या वह पहले की तरह ही शानदार स्लाइड करके गेंदों को रोकेंगे या चोट को लेकर सावधानी बरतेंगे। लेकिन एक बात तो तय है कि जडेजा जब भी भारत के लिए खेलेंगे वह तुरुप के इक्के साबित होंगे।