देवदत्त पडिक्कल के शतक ने तोड़े कई रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि

देवदत्त पडिक्कल ने 15 अगस्त 2026 को श्रीलंका के खिलाफ 167 रन की शानदार पारी खेलकर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। इस पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

क्रिकेट में कुछ पारियां सिर्फ स्कोरबोर्ड का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि अपने साथ कई रिकॉर्ड और यादें छोड़ जाती हैं। देवदत्त पडिक्कल की 15 अगस्त 2026 को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई पारी भी ऐसी ही यादगार पारियों में शामिल हो गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पडिक्कल ने टेस्ट क्रिकेट का अपना पहला शतक जड़ते हुए कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

आइए जानते हैं बारी बारी से कौन से रिकॉर्ड बने हैं -

1. स्वतंत्रता दिवस पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय

देवदत्त पडिक्कल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह शतकीय पारी देवदत्त पद्दिकल और देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

2. दो साल बाद नंबर-3 पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय

पडिक्कल ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। वह दो साल के बाद इस नंबर पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उनकी पारी ने इस पारी ने उन्हें नंबर 3 खेलने के लिए मुख्य उम्मीदवार साबित हो सकती है।

3. 21वीं सदी में नंबर-3 पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय लेफ्ट हैंडर

पडिक्कल की इस उपलब्धि का एक और खास बात यह है कि वह 21वीं सदी में नंबर-3 पर टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज बने हैं। देवदत्त पद्दिकल century vs srilanka

4. गॉल में 150+ का स्कोर बनाने वाले चौथे भारतीय

श्रीलंका के गॉल मैदान पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं माना जाता। इसके बावजूद पडिक्कल ने यहां 167 रन बनाकर खुद को खास भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर लिया। वह गॉल में टेस्ट मैच में 150+ स्कोर करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने।

5. श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर भारत का सबसे बड़ा स्कोर

पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से इस स्थान पर सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी अपने नाम कर लिया। यानी उनकी पारी ने सिर्फ उनका रिकॉर्ड नहीं बनाया, बल्कि भारतीय बल्लेबाजी के रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज किया है।

6. पहला इंटरनेशनल शतक

पडिक्कल के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है। अपने पहले इंटरनेशनल सेंचुरी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टेस्ट क्रिकेट में पूरा करना उनके करियर की सबसे यादगार परियों में गिनी जाएगी।

7. श्रीलंका में 150+ स्कोर करने वाले भारतीयों की खास सूची

श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट में 150+ या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में अब देवदत्त पडिक्कल का नाम भी शामिल हो गया है।

- 2008 — वीरेंद्र सहवाग

- 2010 — सचिन तेंदुलकर

- 2017 — शिखर धवन

- 2017 — चेतेश्वर पुजारा

- 2026 — देवदत्त पडिक्कल*