IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 680 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IPL 2026 में अगर किसी खिलाड़ी का नाम चल रहा है तो वह वैभव सूर्यवंशी का है। जिनका नाम के साथ साथ बल्ला भी खूब चल रहा है। वैभव ने 1.5 साल के IPL करियर में बड़े से बड़े खिलाड़ी,चाहे विदेशी हो या भारतीय कई दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। 

हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में अपने साथी ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

आइए जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने कौन सा रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ कर बनाया है -

1. वैभव सूर्यवंशी – 680 रन (IPL 2026)

IPL 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा धमाका किया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया। एक अनकैप्ड बल्लेबाज के रूप में उन्होंने पूरे सीज़न में 680 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाना अपने आप में बेहद खास है।

वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक, 243.86 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और लगभग हर टीम के गेंदबाजों को दबा के पिटाई की है। पूरे टूर्नामेंट में 65 छक्के लगा चुके हैं। जो कि एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वैभव के नाम हो गया है। यही वजह है कि उन्होंने यशस्वी जायसवाल का पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

2. यशस्वी जायसवाल – 625 रन (IPL 2023)

IPL 2023 यशस्वी जायसवाल के करियर का सबसे यादगार सीज़न साबित हुआ। एक अनकैप्ड बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 625 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इन्होंने इस सीजन 163.61 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

इस सीजन जायसवाल ने 82 चौके और 26 छक्के लगाए थे। इनका यह रिकॉर्ड सिर्फ 3 साल तक ही कायम रह सका। क्योंकि इनके ओपनर साथी वैभव सूर्यवंशी ने इनका यह रिकॉर्ड 2026 में विस्फोटक बल्लेबाजी से तोड़ दिया।

3. शॉन मार्श – 616 रन (IPL 2008)

IPL के पहले ही सीज़न में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श ने कमाल कर दिया था। पंजाब की ओर से खेलते हुए उन्होंने 616 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उस समय किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि एक अनकैप्ड खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट पर राज करेगा।

मार्श की इस सीजन बल्लेबाजी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। मार्श ने इस सीजन 59 चौके और 26 छक्के लगाए थे। साथ में एक शतकीय पारी भी देखने को मिला था।

4. रियान पराग – 573 रन (IPL 2024)

IPL 2024 रियान पराग के लिए करियर बदलने वाला सीज़न साबित हुआ। लंबे समय तक आलोचनाओं का सामना करने के बाद उन्होंने बल्ले से जोरदार जवाब दिया और पूरे सीज़न में 573 रन ठोक दिए।

रियान ने राजस्थान के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 2024 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। रियान ने इस सीजन 40 चौके और 33 छक्के लगाए थे।

5. प्रभसिमरन सिंह – 549 रन (IPL 2025)

प्रभसिमरन सिंह ने IPL 2025 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में उन्होंने 549 रन बनाकर इस खास लिस्ट में जगह बनाई।

उन्होंने टीम को तेज शुरुआत देने का काम शानदार तरीके से किया। प्रभसिमरन की बल्लेबाजी से इस सीजन इन्होंने 56 चौके और 30 छक्के लगाए थे। 4 अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।

6. ईशान किशन – 516 रन (IPL 2020)

IPL 2020 में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 516 रन बनाए थे। उस समय वह एक अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कई मैचों में अहम भूमिका निभाई।

ईशान ने पूरे सीज़न में बड़े-बड़े शॉट लगाए जिसमें 36 चौके और पूरे सीजन में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए थे।