विराट कोहली की कविता, उनके अर्धशतक के रिकार्ड्स और गेल का विराट पर 'कत्लेआम' करने वाला बयान

Chris Gayle remarks on Virat Kohli in IPL 2023, Virat Kohli Poetry and Virat Kohli records against MI

विराट कोहली IPL 2023 की शुरुआत नाबाद 82 रन से करके शानदार आगाज कर चुके हैं। वहीं कई पूर्व क्रिकेटर हैं जिनका मानना है कि विराट कोहली IPL 2023 में बहुत सारे रन बनाएंगे। आकाश चोपड़ा और रवि शास्त्री का मानना है कि IPL 2023  में विराट कोहली की तूती बोलने वाली है। 

 IPL 2023  के पहले मैच में 82 रन से कोहली ने बना डाला रिकॉर्ड 

बैटिंग सुपरस्टार विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शुरुआत की। कोहली को पीछा करना पसंद है और इसका मुजायरा उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में भी दिखाया। 

इस मैच में कोहली ने जब अर्धशतक जमाया तो वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने आईपीएल में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाया 

 IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के के खिलाफ  कोहली का आईपीएल में पचास या उससे ज्यादा का 50वां स्कोर था और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। कोहली पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के साथ 49 अर्धशतक पर बराबर थे।

अब लिस्ट में विराट से आगे सिर्फ डेविड वॉर्नर हैं। वार्नर ने आईपीएल में 163 मैचों में पचास या उससे अधिक के 60 स्कोर किये हैं। वार्नर के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक ज़माने के मामले में कोहली हैं। 
 

वहीँ वेस्टइंडीज के एक धाकड़ बल्लेबाज ने भी भविष्यवाणी की है कि विराट कोहली IPL 2023  में कत्लेआम करने वाले हैं। आइये जानते हैं किसने कही है यह बात?


क्रिस गेल ने कहा, "IPL 2023 में विराट कोहली गेंदबाजों का करेंगे कत्लेआम"

क्रिस गेल ने एक इंटरव्यू में कहा कि IPL 2023  से पहले वह एबी डिविलियर्स से बात कर रहे थे। डिविलियर्स ने कहा कि 2016 में विराट कोहली के ऊपर कोई दबाव नहीं था तब विराट कोहली ने 900 से ज्यादा रन ठोक डाले थे। ठीक उसी तरह IPL 2023  में भी विराट कोहली के ऊपर कोई दबाव नहीं है।

गेल ने आगे बताते हुए कहा कि  IPL 2023 के आरसीबी के पहले मैच में विराट कोहली ने 82 रन की शानदार पारी खेल कर बता दिया है कि यह आईपीएल उनके नाम रहने वाला है। गेल ने कहा कि आने वाले दिनों में गेंदबाजों का कत्लेआम होने वाला है। 

गौरतलब है कि IPL 2023 शुरू होने से पहले आरसीबी टीम मैनेजमेंट ने जर्सी और अन्य मर्चेनडा =इज लांच करने के लिए एक समारोह चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया था। इसमें फैन्स भी आये थे। स्टेडियम पूरा भरा हुआ था। इसी समारोह में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली भी थे। 

क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स IPL 2023 में कमेंट्री कर रहे हैं। 


विराट कोहली को दिए गए 8 शब्द, कोहली ने उससे बना डाली कविता 


दरअसल आरसीबी की जीत के बाद इंटरव्यू में कोहली को 8 शब्द दिए गए थे और इससे एक कविता बनाने के लिए कहा गया। कोहली ने इन 8 शब्दों का इस्तेमाल कर एक बहुत ही अच्छी कविता बना डाली है। ये 8 शब्द थे-    Fire, Bat, Pickle, Duck, Trip, Tide, Man, 49

Virat kohli poetry

विराट कोहली ने जो कविता बनाई वह काफी प्रेरणादायक थी। इसमें उन्होंने आरसीबी के सर्वोच्च स्कोर (263) और न्यूनतम स्कोर (49) का भी जिक्र किया।