'धोनी के जितना अच्छा अगर आधा भी बन जाऊं तो मुझे ख़ुशी होगी'

जो भी विकेटकीपर बनना चाहता है वह धोनी को अपना आदर्श मानता है। उनकी इसी काबिलियत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर ने उनकी तारीफ की  है

महेंद्र सिंह धोनी न केवल आने वाले बल्लेबाजों और कप्तानों  के लिए बल्कि दुनिया के विकेटकीपर के लिए भी एक आदर्श है। आजकल जो भी विकेटकीपर बनना चाहता है वह धोनी को अपना आदर्श मानता है। उनकी इसी काबिलियत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर ने उनकी तारीफ की  है और उनके जैसे आधा हासिल करने को भी बहुत माना है। 

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के विकेटकीपर-बल्लेबाज, एलेक्स केरी ने पूर्व भारतीय कप्तान MS धोनी की उनकी उपलब्धियों के लिए सराहना की है। एलेक्स कैरी ने कहा है कि उन्हें खुशी होगी अगर वह एमएस धोनी के जितना आधा हिस्सा भी अपनी ज़िन्दगी में हासिल कर पाए और उनकी तरह ही मैच को शांत तरीके से ख़त्म कर पाए। 

MS धोनी का योगदान भारतीय क्रिकेट में कप्तान के अलावा एक विकेटकीपर के रूप में भी बहुत ज्यादा रहा है। वर्तमान में धोनी दुनिया के सबसे सफल और चुस्त विकेटकीपर हैं। उनका शांत स्वाभाव उन्हें सबसे ख़ास बनाता है। यही कारण हैं उनकी तारीफ हर विदेशी क्रिकेटर करता है। पिछले 10-12 वर्षों में भारततीय  क्रिकेट को आगे ले जाने में धोनी ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। 

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने धोनी की महानता को स्वीकार किया है और एक महान भारतीय कप्तान के रूप में उनकी आधी उपलब्धियां हासिल करने की तमन्ना की है। 

Dhoni

आईपीएल फ्रेंचाईजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक इंस्टाग्राम चैट में, कैरी ने धोनी की प्रशंसा की और 38 वर्षीय धोनी की तरह बनने की इच्छा व्यक्त की।

कैरी ने कहा, 'अगर आप किसी भी क्रिकेटर से पूछते हैं, वे एमएस धोनी की तरह खेलना पसंद करेंगे। वह शायद उस भूमिका में सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं उनके जितना अच्छा बनना चाहता हूँ। मुझे यह पसंद है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए और यहां तक कि BBL में भी टी 20, एकदिवसीय मैचों को समाप्त करने के लिए उनके जैसा शांत रहना पसंद है। उनके खिलाफ खेलना काफी कठिन था क्योंकि वह कभी आउट नहीं होते थे, लेकिन हाँ मैं उनसे जितना अच्छा था उतना ही अच्छा बनना चाहता था।"

धोनी आखिरी बार आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय जर्सी में दिखे थे। दुर्भाग्य से भारत न्यूजीलैंड से सेमीफाईनल मैच हार गया, तब से धोनी भारतीय टीम से दूर हैं।

यह भी पढ़ें: धोनी के वनडे और टेस्ट के पहले शतक के बीच हैं 3 अजीब संयोग

इस साल आईपीएल 2020 में उनकी वापसी का अनुमान लगाया गया था क्योंकि वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। हालांकि, BCCI को COVID -19 महामारी के प्रकोप के कारण टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। अभी फैन्स को धोनी की वापसी का इंतज़ार और करना पड़ सकता है।