केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वो कर दिखाया जो अब तक सिर्फ 5 भारतीय बल्लेबाज ही कर पाए थे

KL Rahul has achieved something that only 5 other Indians have managed to do so far.

वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की तरफ़ से 6 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक भारत में और न्यूजीलैंड में दोनों जगह जाकर लगाया है।

ऐसे केवल 6 बल्लेबाज हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में और न्यूजीलैंड में भी शतक मारा है। छठा नाम हाल ही में केएल राहुल का जुड़ा है जिन्होंने 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में शतक जड़ा। 

हालांकि भारतीय टीम यह मैच हार गई लेकिन इस यूनीक लिस्ट में केएल राहुल ने अपना नाम शामिल कर लिया। आइये उन 5 अन्य बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत में और न्यूजीलैंड जाकर दोनों देश में शतक जड़ा है। 

राहुल द्रविड़ 

भारत और न्यूजीलैंड दोनों देशों में वनडे शतक जड़ने में पहला नाम राहुल द्रविड़ का आता है। राहुल द्रविड़ ने भारत में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा है और न्यूजीलैंड में भी जाकर वनडे में शतक ज्यादा है। इस लिस्ट में वह पहले नंबर पर आते हैं। 

सचिन तेंदुलकर 

दूसरे नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी रिकॉर्ड की बात हो और उसमे सचिन तेंदुलकर का नाम न हो, यह हो ही नहीं सकता है। सचिन तेंदुलकर ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में और भारत में दोनों जगह शतक जड़ा है। 

वीरेंद्र सहवाग 

वीरेंद्र सहवाग भी इस लिस्ट में आते हैं। उन्होंने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में भी शतक जड़ा है और न्यूजीलैंड में भी जाकर सफल जड़ा है। हालांकि वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं रहा है

लेकिन उन्होंने वनडे क्रिकेट में वहां शतक जड़ा है इसलिए वह दोनों देशों में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। 

https://kreedafacts.com/post/rahuls-fighting-century-was-overshadowed-by-mitchells-storm-as-the-series-is-now-tied-at-1-1

विराट कोहली 

वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी रिकॉर्ड के बारे में बात हो और उसमें विराट कोहली का नाम ना या तो हो ही नहीं सकता है। इस यूनीक लिस्ट में भी विराट कोहली का नाम आता है। विराट कोहली ने दुनिया में हर जगह रन बनाए हैं। वह न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाये ही हैं। 

श्रेयस अय्यर 

श्रेयस अय्यर का भी नाम इस यूनीक लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में और न्यूजीलैंड में भी जाकर वनडे में शतक जड़ा है। 

के एल राहुल 

न्यूजीलैंड के घर में और अपने घर भारत में वनडे क्रिकेट में शतक जड़ने की लिस्ट में छठा नाम केएल राहुल का आता है। केएल राहुल ने भारत में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में शतक लगाया है और न्यूजीलैंड में भी जाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शतक जड़ा है।

उन्होंने यह कारनामा हाल ही में हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज के दौरान किया जहां उन्होंने राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में शतक जड़ा।